SAKTI: सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्षों से फरार 4 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
सक्ती। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में सक्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे 4 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार वारंटी अपने ठिकानों पर देखे गए हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर पतासाजी की गई और चारों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार वारंटियों में 23 वर्षीय दिलीप केंवट पिता शिवाजी केंवट निवासी ग्राम गनियारी थाना करतला जिला कोरबा, 30 वर्षीय भूषण साहू पिता शिवनारायण साहू निवासी वार्ड क्रमांक 03 बैगापारा सक्ती, 26 वर्षीय भोलाराम सारथी पिता हरिहर सारथी निवासी वार्ड क्रमांक 18 स्टेशनपारा सक्ती और 33 वर्षीय राजकुमार सिदार पिता बजरंग सिदार निवासी वार्ड क्रमांक 14 हरेठी सक्ती शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सक्ती पुलिस ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।










