जांजगीर: ग्राम मेंहदी में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश बरामद

- ग्राम मेंहदी में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश 05 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
- जुआरियों से नगदी रकम 3100/₹ एवं 52 पत्ती ताश जब्त
- जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर -चांपा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र राहौद पुलिस द्वारा ग्राम मेंहदी में रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण
पुलिस सहायता केंद्र राहौद क्षेत्र के ग्राम मेंहदी में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते पाए गए 05 आरोपियों को पकड़ा जिसको विधिवत गिरफ्तार कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जुवाडियांनो के नाम
- राजू चौहान निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
- मोहन चौहान निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
- चेतन चौहान निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
- साहिल सुमन निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
- मलेस केवट निवासी रहौद थाना शिवरीनारायण
जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील: जिले में जुआ – सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं उनके टिम का सराहनीय योगदान रहा।










