पिता गिरफ्तार
- पुत्र की टंगिया से वारकर हत्या करने वाला 71 वर्षीय पिता गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- मृतक शराब पीने का आदि था, जिसके द्वारा घर में आए दिन गाली -गलौच करता था जिससे नाराज पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया प्राणघातक हमला कर हत्या
- घटना में प्रयुक्त टंगिया आरोपी के कब्जे से बरामद एवं जप्त।
- आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
मामले का संक्षिप्त विवरण जिले के थाना मुलमुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम डिघोरा में दिनांक 09.11.2026 की रात्रि हुई हत्या के मामले को थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
घटना विवरण दिनांक 09.11.26 को ग्राम डिघोरा में एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मुलमुला पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना मुलमुला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतक की पहचान रावेन्द्र सिंह मंडावी, पिता दिलहरण मंडावी, निवासी ग्राम डिघोरा के रूप में हुई। सूचक की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 482/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य तथ्यों एवं गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने पुत्र रावेन्द्र सिंह मंडावी की हत्या करना स्वीकार किया।
शराब पीकर गाली -गलौच करने से नाराज पिता ने की पुत्र की हत्या
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुत्र हमेशा शराब पीकर घर में गाली-गलौच एवं विवाद करता था। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने गुस्से में टंगिया से अपने पुत्र पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
दिलहरण मंडावी, पिता स्व. छेदू मंडावी, उम्र 71 वर्ष, निवासी ग्राम डिघोरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा
सराहनीय भूमिका
उक्त हत्या के मामले का त्वरित खुलासा करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक शिवानंद सिंह, PSI रितेष परमा, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक अमृत सूर्या, रुद्रनारायण कश्यप, आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया, देव मरकाम एवं महिला आरक्षक श्वेता सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



