चांपा:- कुरदा में जुआ फड़ पर दबिश, ताश पत्ती और ₹1920 नगदी के साथ 4 जुआरी गिरफ्तार
चांपा: कुरदा में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
थाना चांपा पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश
- ग्राम कुरदा में 4 जुआरी गिरफ्तार, जुआ अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार सघन पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस को 08.11.26 की देर शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुरदा में कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से रुपये- पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से आरोपियों के कब्जे से ताश पत्ती एवं नगदी रकम ₹ 1920/- बरामद कर जब्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
जुवाड़ियानों का नाम :
- बस्सु बरेठ उम्र 32 वर्ष
- दिलीप साहू उम्र 35 वर्ष
- राहुल बरेठ उम्र 25 वर्ष
- बुधराम सिंह उम्र 28 वर्ष
सभी सकिनान कुरदा थाना चांपा
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश सेंड एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
हेडिंग सिंगल



