KORßA:- संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण, कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया
*कोरबा* – भारत का सविंधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सविंधान है । यह भारत के लोगों को स्वतंत्रता, सामान्य न्याय और भाईचारा के विश्व आदर्श मुहैय्या करता है । उक्त कथन जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के पूर्व अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने घंटाघर चौक के पास स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सविंधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किया ।
श्री यादव ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर ने हमें समानता, न्याय और बंधुत्व के साथ जीने का मार्ग प्रशस्त किया और शिक्षित बनो, संगठित रहो का ज्ञान देते हुए जीवन में सदा संघर्ष करते रहना का पाठ पढ़ाया ।
सांसद प्रतिनिधि एवं आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने बताया कि डॉ.भीमराव अंबेडकर ने भारत को भारत का सविंधान दिया जो कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा धर्म, जाति, लिंग जन्म स्थान आदि के आधार पर भेदभाव का प्रतिषेध करता है ।
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया कि 26 नवम्बर को प्रतिवर्ष सविंधान दिवस मनाया जाता है । इसी दिन 1949 में भारत के सविंधान को पहली बार अपनाया गया जिसके याद में प्रतिवर्ष सविंधान मनाया जाता है। नारायण कुर्रे ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य संवैधानिक जागरूकता को मजबूत करना नागरिकाें में जिम्मेदारी को बढ़ावा देना और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है ।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया, याद किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पार्षद गीता गभेल, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, ब्लॉक ए डी जोशी, पूर्व एल्डरमेन मनीराम साहू, पूर्व पार्षद प्रदीप जायसवाल, डॉ.रामगोपाल यादव, मंडल अध्यक्ष इकबाल कुरैशी, रवि खुंटे, ममता अग्रवाल, जिला पदाधिकारी मनहरण राठौर इंटक, संतोष यादव, अगहन बाई, डॉ.डी आर नेताम, निर्मल राज, सुनील निर्मलकर, सीमा कुर्रे, पुष्पा पात्रे, बली चौहान, त्रिवेणी मिरी, रामकुमार आदि ने भी संबोधन किया ।
सुरेश कुमार अग्रवाल
कार्यालय महामंत्री
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा



