मौसी के घर से मंदिर लौटे महाप्रभु
0 जगह-जगह हुआ स्वागत, चहुंओर गूंजे जयकारे, रथ की रस्सी खींचने सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े
कोरबा। शनिवार को अंचल भगवान जगन्नाथ की भक्ति में रंगा नजर आया। जब मौसी मां मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की बाहुड़ा रथयात्रा निकली गई।
कोरबा सीतामढ़ी, राम जानकी मदिर पुराना बस स्टैंड कोरबा, और दादर खुर्द स्कूल स्थित मौसी मां मंदिर से रथयात्रा प्रारंभ हुई और सफर तय कर भगवान पुन: अपने श्रीमंदिर लौटे। इस दौरान पूरा शहर जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा।बहुड़ा यात्रा के अवसर पर भगवान को विशेष स्वर्ण श्रृंगार में सजाया गया।रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा विराजमान थे। जैसे ही रथ बाहर निकला, श्रद्धालु उमड़ पड़े। रथ खींचने के लिए रस्सी पकड़े भक्तों की भीड़ लगी रही। जिनके हाथ रस्सी तक नहीं पहुंच सके, उन्होंने रथ को स्पर्श कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भगवान जगन्नाथ रथ द्वितीया पर मौसी मां के घर जाकर 9 दिन तक वहां विश्राम करते हैं। इस दौरान उन्हें विशेष भोग और सेवा दी जाती है। शनिवार को बहुड़ा यात्रा के साथ भगवान वापस श्रीमंदिर लौटे। मान्यता है कि इस यात्रा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
बाहुड़ा यात्रा की शुरुआत से पहले छेरापहरा की रस्म निभाई गई। भक्तों ने रथ के आगे झाड़ू लगाकर और रस्सी खींचकर भगवान की सेवा का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA::- मौसी के घर से मंदिर लौटे महाप्रभु…जगह-जगह हुआ स्वागत, चहुंओर गूंजे जयकारे, रथ की रस्सी खींचने सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








