महज 2 फीसदी की दर से प्रीमियम पर मिलेगी भारी भरकम क्षतिपूर्ति
0 धान की सिंचित फसल में प्रति हेक्टेयर 60 हजार की भरपाई पा सकते हैं किसान
कोरबा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान अपनी फसल का बीमा कराकर किसी प्रकार के नुकसान से राहत की जुगत कर सकते हैं। प्रमुख फसल धान में असिंचित फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 43000 और सिंचित फसल के लिए 60000 प्रति हेक्टेयर की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित की गई है। प्रीमियम की बात करें तो असिंचित फसल में 860 रुपए तो सिंचित फसल के लिए 1200 रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित है। प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए किसान अपने गांव के कृषक मित्र से संपर्क कर सकते हैं।किसान जिन फसलों का बीमा करना चाहते हैं उनका विवरण भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा जारी एक निर्धारित प्रपत्र में भरकर प्रस्तुत करना होगा।
धान की असिंचित फसल बीमा 2025 की बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 43000 रुपए है। जिसकी प्रीमियम राशि 2 प्रतिशत कृषक अंश राशि जमा करनी होगी, जो 860 रुपए प्रति हेक्टर प्रीमियम दर होगी। इसी तरह धान की सिंचित फसल बीमा 2025 की बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 60000 रुपए है जिसकी प्रीमियम राशि 2 प्रतिशत कृषक अंश राशि जमा करनी होगी, जो 1200 रुपए प्रति हेक्टर प्रीमियम दर होगी। आवेदन फार्म एवं बोनी प्रमाण पत्र अपने ग्राम के कृषक मित्र से संपर्क कर आवेदन फॉर्म में बी1, खसरा पंचसाला ,बैंक खाता, आधार कार्ड की छाया प्रति एवं मोबाइल नंबर के साथ जमा करना होगा। वन अधिकार पट्टा वाले किसान जिनका भी भुईया पोर्टल में इंद्राज हो गया है या पर्ची बन बन गया है ऐसे किसान आवेदन करने के पात्र होंगे।
बॉक्स
0 जरूरी दस्तावेज
1. नवीनतम आधार कार्ड की कॉपी।
2. नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र (बी-1, पी-2), की कॉपी।
3. बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिस पर एकाउंट नंवर/आईएफएससी कोड/बैंक का पता साफ दिख रहा हो।
4. फसल बुवाई प्रमाण-पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने के आशय का स्वघोषणा पत्र।
5. किसान का वैध मोबाईल नंबर।
6. बटाईदार / कास्तकार का घोषणा पत्र।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-महज 2 फीसदी की दर से प्रीमियम पर मिलेगी भारी भरकम क्षतिपूर्ति…धान की सिंचित फसल में प्रति हेक्टेयर 60 हजार की भरपाई पा सकते हैं किसान
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








