किसानो की मांग पर सिंचाई हेतु दोनों नहरों में छोड़ा गया लगभग 700 क्यूसेक पानी
कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित कोरबा जिले में मानसून कमजोर होने पर सिंचाई के लिए किसानो द्वारा पानी की मांग शुरू हो गई है। इसे मद्देनजर रखते हुए सोमवार को बांयीं व दायीं तट नहर से पानी छोड़ा गया। सिंचाई के लिए सितंबर तक पानी दिया जाता है। किसानों को अभी रोपा लगाने पानी की जरूरत है। हसदेव बांगो बांध का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जलस्तर 351.09 मीटर पर पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में बांध का जलस्तर 348.23 मीटर होना बताया जा रहा हैं। इस हिसाब से फिलहाल बांध की स्थिति बेहतर है। पानी का भराव 1586.93 मिलियन घन मीटर है, जो कुल भराव का 54.83 प्रतिशत है। किसान इस महीने के शुरुआत में ही पानी की मांग कर रहे थे। उस समय बागों में पानी का भराव 30 प्रतिशत के करीब था। इस वजह से अब पानी दिया जा रहा है। पिछले साल 5 जुलाई को पानी छोड़ दिया था। बांगो बांध से 2 लाख 45 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होती है।
जांजगीर-चांपा, सक्ती और रायगढ़ जिले में भी इसी से सिंचाई की जाती है। सावन लगने के बाद बारिश कम हो गई है। रोपा लगाने किसान पानी की मांग कर रहे हैं। हसदेव दर्री बराज रामपुर संभाग के कार्यपालन अभियंता एस.एन. साय ने बताया कि धीरे-धीरे पानी की मात्रा बढ़ाई जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-किसानो की मांग पर सिंचाई हेतु दोनों नहरों में छोड़ा गया लगभग 700 क्यूसेक पानी
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


