महापौर ने बालको जोन का किया औचक निरीक्षण
0 कार्यालय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश
कोरबा। नगर निगम क्षेत्र की व्यवस्थाओं में सुधार लाने, जनहित के निर्माण एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए महापौर संजू देवी राजपूत के द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। महापौर के इस तरह किसी भी क्षेत्र में किए जाने वाले औचक निरीक्षण से खलबली मची हुई है। महापौर ने स्पष्ट किया है कि वे कभी भी, किसी भी जोन अथवा नगर निगम क्षेत्र में पहुंचकर जायजा ले सकती हैं। जनहित और विकास के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही, गुणवत्ताहीनता और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।औचक निरीक्षण की कड़ी में महापौर ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बालको जोन कार्यालय एवं क्षेत्र में निर्माणाधीन नाली व अन्य विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
महापौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए संबंधित ठेकेदार को विशेष रूप से ध्यान देने निर्देशित किया। साथ ही जोन कमिश्नर एन.के. नाथ को कार्य की गुणवत्ता परीक्षण के लिए नमूना एनआईटी रायपुर भेजने निर्देशित किया।जोन कार्यालय बालको के औचक निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान वॉर्ड 39 के पार्षद तरुण राठौर, वॉर्ड 42 के पार्षद सत्येंद्र दुबे, पार्षद चेतन मैत्री, मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, रेणु प्रसाद, राजा, जय राठौर, बालको महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रूनीझा, जिला भाजयुमो के अनुराग,अभिजीत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-महापौर ने बालको जोन का किया औचक निरीक्षण….कार्यालय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








