डीएमसी मनोज पांडेय पर छेड़छाड़ का अपराध दर्ज
कोरबा। शिक्षा विभाग के अधीन समग्र शिक्षा कोरबा के प्रभारी अधिकारी मनोज पांडेय पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि डीएमसी ने उसे अपने कक्ष में बुलाकर छेड़छाड़ किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांडे पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।
इस प्रकरण में बताया गया है कि समग्र शिक्षा के प्रभारी मनोज पांडेय पीड़ित महिला को अपने कक्ष में बुलाकर बगल में खड़ा होने के लिए बोलते थे। महिला का आरोप है कि पांडे उस पर बुरी नजर रखते थे। साथ में समन्वय बनाकर चलने पर कार्य देने का प्रलोभन देते थे। महिला ने पांडे पर शरीर को भी छूने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया है कि उन्होंने इस मामले की जानकारी साथ में काम करने वाले सहयोगियों को दिया था। मामले को लेकर शिक्षा विभाग के पास भी शिकायत की गई थी लेकिन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं हुई। तब महिला ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर परिस्थितियों से अवगत कराया। इसके बाद जांच शुरू हुई, लेकिन डीएमसी पर कार्रवाई नहीं हुई तो महिला थाने पहुंची।
बॉक्स
सता रहा गिरफ्तारी का डर!
डीएमसी के खिलाफ सहकर्मी महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में छेड़छाड़ का अपराध दर्ज होते ही डीएमसी मनोज पांडेय बीमार पड़ गए हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कलेक्टर के पास छुट्टी के लिए अर्जी लगाई है। शायद अपराध दर्ज होते ही डीएमसी को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। यही वजह है कि वे अचानक बीमार पड़ गए और स्वास्थ्य गत कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी के लिए अर्जी लगाई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


