दीपका-पाली मार्ग पर हुए हादसे में महिला की घटना स्थल पर हुई मृत्यु
कोरबा । कोरबा-पश्चिम के दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर ग्राम बांधाखार स्थित एसबीआई किओस्क बैंक के पास एक सड़क हादसे में 43 वर्षीय महिला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सिलयारी निवासी कला बाई पति स्वर्गीय अमोल सिंह के रूप में की गयी हैं। बताया जा रहा हैं की कला बाई बैंक से पैसे निकालने के बाद पास की दुकान से बाहर निकल रही थीं, तभी एक ट्रैलर के पास से गुजरते समय उनका पैर फिसल गया और वो ट्रैलर की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि ट्रैलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने मांग की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:- दीपका-पाली मार्ग पर हुए हादसे में महिला की घटना स्थल पर हुई मृत्यु
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


