राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक
0 मुख्यमंत्री ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग को किया सम्मानित
कोरबा। न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइंस रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अवसर पर आकांक्षी जिला कोरबा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग को प्रदान किया गया।
सम्मान नीति आयोग, भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। जुलाई से सितंबर 2024 तक चले संपूर्णता अभियान में कोरबा जिले ने 6 में से 5 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में शत-प्रतिशत पूर्णता प्राप्त की। यह उपलब्धि जिला प्रशासन के मजबूत नेतृत्व, ब्लॉक अधिकारियों, स्वसहायता समूहों, फील्ड स्टाफ और संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत भी कोरबा जिले के कोरबा ब्लॉक ने 6 में से 5 संकेतकों में पूर्णता प्राप्त कर रजत पदक, और पौड़ी उपरोड़ा ब्लॉक ने 6 में से 4 संकेतकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री नाग ने कहा कि यह सम्मान कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन, मैदानी अमले की कड़ी मेहनत और अधिकारियों की सतत निगरानी का प्रतिफल है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है और आने वाले समय में और बेहतर करने के लिए प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में राज्य के अन्य जिलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को मुख्यमंत्री द्वारा पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
रायपुर:-राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक….मुख्यमंत्री ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग को किया सम्मानित
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.

