सीएसईबी के मुख्य अभियंता संजीव कंसल बने यूथ हॉस्टल कोरबा यूनिट के संरक्षक
कोरबा । कोरबा जिलान्तर्गत सीएसईबी के मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने यूथ हॉस्टल कोरबा यूनिट का संरक्षक पद स्वीकार किया है। यह जानकारी यूथ हॉस्टल कोरबा यूनिट के चेयरमैन संदीप सेठ ने दी।
इस अवसर पर यूनिट के प्रमुख सदस्य सतीश शुक्ला, पी.एल. मिरेन्द्र, श्रीमती शिव कुमारी एवं श्रीमती कल्पना ने सीएसईबी प्लांट का दौरा किया। इस टीम में सक्रिय सदस्य तोमर एवं अतुल शुक्ला भी सम्मिलित रहे। टीम ने संजीव कंसल से उनके कार्यालय में भेंट की, जहाँ यूनिट चेयरमैन संदीप सेठ ने यूथ हॉस्टल द्वारा संचालित साहसिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। श्री कंसल ने प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किया।
इस अवसर पर सतीश शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उन्हें वाई.एच.ए.आई. का आधिकारिक बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि यूथ हॉस्टल कोरबा यूनिट की स्थापना वर्ष 1999 में स्व. संजीव सोनी के नेतृत्व में हुई थी। साथ ही, 26 अगस्त को फाउंडेशन डे के रूप में मनाया जाता है, जो कि जर्मन शिक्षक स्व. रिचर्ड शिर्मान की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने विश्व में यूथ हॉस्टल आंदोलन की नींव रखी थी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-सीएसईबी के मुख्य अभियंता संजीव कंसल बने यूथ हॉस्टल कोरबा यूनिट के संरक्षक…
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
