रमेश चंद्र महापात्रा ने किया एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण
कोरबा । सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने कंपनी के नवनियुक्त निदेशक (तकनीकी) रमेश चंद्र महापात्रा के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उनका एसईसीएल परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दीं, इस अवसर पर श्रीमती शुभश्री महापात्रा की विशेष उपस्थिति रही। एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) संचालन, एन. फ़्रेंकलिन जयकुमार एवं निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने भी श्री महापात्रा से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
एसईसीएल में नवनियुक्त निदेशक (तकनीकी) रमेश चंद्र महापात्रा एसईसीएल में निदेशक (तकनीकी) का पदभार संभालने से पूर्व ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के झांझरा क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय का अनुभव रखने वाले श्री महापात्रा परिचालन में रणनीतिक दृष्टिकोण और नवाचारी नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। उन्होने आईआईटी-बीएचयू से 1990 में माइनिंग इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। श्री महापात्रा ने मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए किया है और वे इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के फेलो भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एसईसीएल के कोरबा क्षेत्र स्थित सूराकछार कोलियरी से की और उन्हें कोलियरी मैनेजर, प्रोजेक्ट ऑफिसर से लेकर अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक जैसे पदों पर कार्य करने का व्यापक अनुभव है।
अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने सीआईएल की कुछ सबसे बड़ी भूमिगत एवं ओपनकास्ट खनन परियोजनाओं का सफल नेतृत्व किया है। उत्पादन वृद्धि, आधुनिक प्रौद्योगिकियों के समावेश, भूमि एवं पुनर्वास संबंधी जटिल मुद्दों के समाधान तथा समुदायों के साथ मजबूत जुड़ाव स्थापित करने में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय कोयला क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें अफ्रीकन माइनिंग इंदाबा (केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका) और चेक गणराज्य में औद्योगिक सहयोग वार्ता शामिल हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
रमेश चंद्र महापात्रा ने किया एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


