कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में जेल निरीक्षण।
उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404/2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध
उपजेल कटघोरा में कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा
कोरबा, 18 सितंबर। न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने और बंदियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट जेल विजिटर्स बोर्ड ने उपजेल कटघोरा का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जेल में निरुद्ध कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की प्रभावशीलता की समीक्षा की गई। बोर्ड सदस्यों ने जेल परिसर के बैरक, रसोईघर, स्वास्थ्य केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया।
इस दौरान भोजन की गुणवत्ता, पोषण मानक, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दवाइयों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति, शिक्षा और खेलकूद जैसी गतिविधियों की भी जानकारी ली गई। जेल लीगल एड क्लीनिक की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि कैदियों को समय पर और सरल तरीके से कानूनी सहायता मिल सके। �
राष्ट्रीय विजय मेल +1
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीता यादव ने जेल अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैदियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बंदियों के बीच निःशुल्क विधिक सहायता, अधिवक्ता नियुक्ति एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान आयोजित संक्षिप्त विधिक जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कैदियों को बताया गया कि वे स्वयं को असहाय न समझें। जरूरतमंद बंदियों को हर प्रकार की आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर है।
संयुक्त निरीक्षण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा सुश्री मयूरा गुप्ता, विजय सिंह एसडीओपी कटघोरा, एससी पाण्डेय एसडीओ पीडब्ल्यूडी, डॉ. रश्मी, सहायक जेल अधीक्षक कटघोरा, फार्मासिस्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सहित जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।









