
KORBA :-केराकछार सचिव को हटाने की मांग
जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल

जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर से की स्थानांतरण की मांग
कोरबा। ग्राम पंचायत केराकछार सचिव के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। सरपंच सहित उपसरपंच ने सचिव के स्थानांतरण की मांग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और कलेक्टर से की है इसी तरह ग्राम पंचायत केराकछार सचिव को लेकर भी शिकायत है। ग्राम पंचायत सरपंच ने कलेक्टर से शिकायत की है, जिसमें कहा गया है कि ग्राम पंचायत केराकछार में पूर्व सरपंच के विकास कार्यकाल में आहरण राशि का पूर्ण रूप से सही हिसाब नहीं दिया जाता था। वर्तमान कार्यकाल में भी सचिव आहरण राशि का आधा हिस्सा ले लेती है। ग्राम पंचायत केराकछार में विकास कार्य अधूरा पड़ा है। जिसे लेकर सचिव आशा दिव्य को तत्काल हटाने की मांग की गई है।