KORBA:-तानाखार सचिव को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने 7 दिन का अल्टीमेटम….अगर इस दौरान सचिव को नहीं हटाया गया, तो वे जनपद कार्यालय का घेराव करेंगे….सरपंच, उपसरपंच सहित पंचगणों ने पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

कोरबा । कोरबा जिले की जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत तानाखार के सचिव पर हठधर्मिता और मनमानी का आरोप लगाया गया हैं। इस पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।इसी कड़ी में सरपंच, उपसरपंच सहित पंचगणों ने पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और एसडीएम से मांग की कि सचिव को एक सप्ताह के अंदर यहां से हटाएं। एसडीएम ने आश्वासन दिया है, पंचायत प्रतिनिधियों ने 7 दिन का अल्टीमेट भी दिया है और एसडीएम से कहा है-यदि सचिव 7 दिन के अंदर यहां से नहीं हटाए जाते हैं तो जनपद पोड़ी-उपरोड़ा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
सरपंच तीजबाई बिंझवार ने बताया कि सचिव को पंचायत में रहने और विकास कार्यों में ध्यान देने का कई बार आग्रह किया गया, लेकिन उसकी हठधर्मिता और मनमानी रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। 22 सितंबर को कलेक्टर साहब ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है, लेकिन हमने एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा को भी ज्ञापन सौंपकर 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है और यदि सचिव 7 दिन में नहीं हटाए जाते तो जनपद कार्यालय का घेराव करेंगे और धरना भी देंगे। हमारा धरना तब तक रहेगा, जब तक सचिव को हटा नहीं दिया जाता।
