दशहरा उत्सव की भारी भीड़ को कंट्रोल करने यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव
कोरबा । दशहरा उत्सव के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले में बड़े पैमाने पर भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने रोड डायवर्सन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है, ताकि शहर में आने-जाने वालों को सुविधा हो और जाम की स्थिति न बने। प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार रैली, बालको, दर्री, कटघोरा सहित अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।
* पार्किंग की व्यवस्था
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पार्किंग हेतु 8 स्थान चिह्नित किए गए हैं जिसमे ब्लू बर्ड स्कूल, कल्पतरु तिराहा, घंटाघर ओपन ग्राउंड, बुधवारी बाजार सर्कस मैदान, सुभाष चौक मैदान, जैन चौक मैदान, आरामशीन रोड, अग्रसेन रोड आदि हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्सन मार्ग और पार्किंग स्थलों का उपयोग करें ताकि यातायात सुगम बना रहे और दशहरा उत्सव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
