टैक्स ऑनलाइन जमा करने कटघोरा में सर्वे जारी
कोरबा । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निकायों में सभी प्रकार के टैक्स की वसूली ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन करने कहा है। कोरबा निगम में पहले से ही यह व्यवस्था लागू है। दीपका नगर पालिका में एक महीने पहले ही ऑनलाइन टैक्स वसूली की शुरुआत की गई है।
इसी कड़ी में कटघोरा में भी सर्वे कार्य चल रहा है। नगर निगम में ऑनलाइन टैक्स वसूली के साथ ही अब घरों में डिजिटल डोर नंबर प्लेट लगाने की शुरुआत की गई है। इसमें क्यूआर कोड स्कैन कर घर बैठे ही सभी प्रकार के टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई है। निगम क्षेत्र में करीब 60 हजार मकान और दुकान प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में आते हैं। बाकी निकायों में भी ऑनलाइन सिस्टम डेवलप करने कहा गया है।
नगर पालिका दीपका के सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन टैक्स की वसूली पांच महीने पहले शुरू हो गई थी, लेकिन कुछ दिनों तक सिस्टम में फाल्ट आ गया था। एक महीने से ऑनलाइन ही टैक्स वसूली हो रही है। इस सुविधा के शुरू होने से टैक्स वसूली भी बढ़ी है। कटघोरा नगर पालिका में सर्वे जारी है। यहां लगभग 4 हजार मकान प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में आते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स के दर में संशोधन भी होना है। इसके लिए राज्य स्तर की टीम आई थी। टैक्स का निर्धारण करने के बाद ऑनलाइन टैक्स वसूली की शुरुआत की जाएगी।
नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी निकायों को निर्देश जारी किया है, जिसमें नगर पालिका कटघोरा और दीपका भी शामिल है। टैक्स वसूली ऑनलाइन होने से राज्य स्तर से इसकी मॉनीटरिंग होगी। यही कारण है कि ऑफलाइन वसूली पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


