25 लाख स्पेसिमेन रिजर्व है नेशनल बॉटनिकल गार्डन में
कोरबा । शासकीय इं वी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में वनस्पति शास्त्र विभाग का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित हुआ। इस शैक्षणिक भ्रमण में एम एस सी वनस्पति शास्त्र प्रथम एवम तृतीय सेमेस्टर के 20 छात्रध्छात्रा सम्मिलित हुए।
छात्रो ने आचार्य जे.सी. बसु इंडियन बोटैनिकल गार्डन का भ्रमण कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। गार्डन के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र सिंह ने छात्रो को विश्व के सबसे बड़े बरगद वृक्ष, विक्टोरिया अमेजोनिका, नक्षत्र वाटिका, टैक्सओनोमिक पार्क, चरक वाटिका की जानकारी प्रदान की साथ ही अनेक दुर्लभ, एवं संकटापन्न पादप प्रजातियों के बारे में बताया। छात्रो ने इसके पश्चात सेंट्रल नेशनल हरबेरिम का भ्रमण कर भारत के सबसे बड़े हरबेरिम की जानकारी प्राप्त की।
इस हरबेरिम मे लगभग 25 लाख स्पेसिमेन संरक्षित करके रखे गए है। सेंट्रल नेशनल हरबेरिम की वनस्पति शास्त्री डॉ दीप्ति डे ने इस इंस्टिट्यूट एवं हरबेरिम तकनीक पर प्रस्तुतिकरण दिया। छात्रो ने इस दौरान कोलकाता के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थान जैसे बिरला प्लेनेटोरियम, साइंस सिटी, विक्टोरिया मेमोरियल का भी भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण में वनस्पति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रेणुबाला शर्मा, तथा सहायक प्राध्यापक डॉ संदीप शुक्ला, सुशील अग्रवाल, डोलामणी साहू शामिल थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
