जेसीरेट द्वारा ‘शिक्षा से सशक्तिकरण’ पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
कोरबा । जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अंतर्गत जेसीरेट महिला विंग द्वारा 18 दिसंबर को कोरबा मिशन रोड स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में “जेसीआई शी-केयर शिक्षा से सशक्तिकरण” नाम से एक प्रेरणादायक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के महत्व एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन देना था, जिसमे लगभग 150 छात्राओं ने इसका लाभ लिया।
इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक जेसीआई के जोन ट्रेनर जेसी प्रवीण जाखड़ी एवं जेसीरेट शीतल बजाज रहे। जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को प्रभावशाली प्रशिक्षण दिया जिससे उनको शिक्षा के महत्व को समझने में काफी मदद मिली। इस कार्यक्रम की कार्यक्रम निदेशक जेसीरेट सोनम अग्रवाल रहीं। वही कन्हैया एजेंसीज, खुराना स्कूल जोन, शांति भाई नमकीन वाला व शुगर क्राउन कार्यक्रम के प्रायोजक रहें। प्रशिक्षण उपरान्त छात्राओं को रूमाल, बॉडी लोशन और केक-स्वल्पाहार वितरित किया गया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जेसी सन्नी मित्तल, सीए अभिषेक अग्रवाल, जेरिसेट पूर्णिमा सोनी, पद्मिनी साहू, मुक्ता अग्रवाल, पायल अग्रवाल, जेसिआई अध्यक्ष सीए त्रिलोकी बजाज, जेरिसेट अध्यक्षा अंशु अग्रवाल, सचिव रजनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकिता केडिया, समृद्धि गुप्ता, डॉ. ज्योतिबाला, जेसी हर्ष गुप्ता, विवेक अग्रवाल, अभय अग्रवाल सहित अन्य जेसी सदस्य उपस्थित रहे। जेसीआई संस्था प्रशिक्षण व नेतृत्व में अवसर प्रदान करने वाली एक अग्रणी संस्था है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-जेसीरेट द्वारा ‘शिक्षा से सशक्तिकरण’ पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित….
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


