

जिले का युवक 12.5 किलो गांजा सहित अर्जुनी में हुआ गिरफ्तार-पुलिस ने एक युवती के साथ पकड़ा
कोरबा l धमतरी जिले के अर्जुनी पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी दौरान पुलिस ने कार्यवाही कर कोरबा जिले में रहने वाले एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि, ग्राम भोयना के धमतरी मुख्य मार्ग पर एक युवक और युवती अवैध रूप से गांजा परिहवन कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी कर एक बाइक में दोनों कथित आरोपियों को गांजा सहित पकड़ा। दोनों के कब्जे 12.538 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।