माडर्न कॉलेज में आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन
दिनांक: 21.01.2026
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार माडर्न कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एण्ड इन्फोरमेंशन टेक्नोलॉजी, कोरबा, महाविद्यालय में विद्यार्थियों हेतु आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में महाविद्यालय के बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.कॉम., बी.एस.सी. संकाय के तृतीय वर्ष एवं डी.सी.ए., पी.जी.डी.बी.एम. तथा पी.जी.डी.सी.ए. संकाय के विद्यार्थी सम्मलित हो रहे है। इस परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्न-पत्र शत-प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर बनाये गये है, ताकि विद्यार्थियों का सही मूल्यांकन किया जा सके तथा जिससे विद्यार्थियों का मुख्य परीक्षा के लिए पूर्वाभ्यास हो सके। इस परीक्षा से विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रगति का आंकलन किया जा रहा है।
बीसीए-अंतिम वर्ष की छात्रा अंशिका तिवारी ने बताया की इस आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा से हमें मुख्य परीक्षा का अभ्यास हो रहा है तथा मुख्य परीक्षा में प्रश्नों को हल करने में आसानी होगी। इसके साथ ही उसने बताया की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में बार-बार लिखने के अभ्यास के कारण लिखने की गति में भी वृद्धि हुई है, जिससे तय समय-सीमा में परीक्षा के सभी प्रश्नो को हल किया जा सके। इस परीक्षा के द्वारा विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक निर्धारित किये जायेगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हाशिम सईद ने सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय निदेशानुसार आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में सम्मलित होने हेतु कहा है। महाविद्यालय में परीक्षा आयोजन करने हेतु केन्द्रध्यक्ष सहायक प्राध्यापक जी.एस. सोनी के मार्गदर्शन में सभी विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो
