कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से निरंतर जन-जागरूकता के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समिति द्वारा प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि को हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है। समिति के इस पुनीत अभियान के अंतर्गत माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 1 फरवरी 2026, रविवार को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में हसदेव आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में श्री नारायण कुर्रे (जिलाध्यक्ष, सतनामी कल्याण समिति, कोरबा) उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट यजमान के रूप में श्री दिलीप साहू (डायरेक्टर, न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल, कोरबा), श्री अयोध्या प्रसाद सोनी (जिलाध्यक्ष, कनौजिया स्वर्णकार समाज, कोरबा), श्री सतविंदर सिंह सिंधु (उपाध्यक्ष, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा), श्री मेदनी प्रसाद मिश्रा (प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ लिविंग, कोरबा) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
नमामि हसदेव सेवा समिति ने जिले के समस्त श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर हसदेव आरती में सहभागिता करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-01 फरवरी को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर होगा हसदेव आरती का भव्य आयोजन
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
