जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026
खान जल के सदुपयोग के लिए नई दिल्ली में सेल शक्ति राज्य मंत्री द्वारा दिया गया पुरस्कार
कोरबा l जल संरक्षण एवं औद्योगिक जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 के अंतर्गत सम्मानित किया गया है।
जानकारी के अनुसार 23 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान जल शक्ति राज्य मंत्री, भारत सरकार राज भूषण चौधरी के करकमलों से प्रदान किया गया। एसईसीएल की ओर से यह पुरस्कार कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन एवं निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र द्वारा ग्रहण किया गया।
एसईसीएल को यह सम्मान खान जल के प्रभावी उपयोग हेतु प्राप्त हुआ है। इस पहल के जरिए आसपास के क्षेत्रों में जल संकट को कम करते हुए स्थानीय किसानों को सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराया जा रहा है। परियोजनाओं के माध्यम से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा सतत जल प्रबंधन को बढ़ावा मिला है।
