चांपा: जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बुजुर्ग की मौत – आरोपी गिरफ्तार
जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच -बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत
थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी राजकिरण यादव पिता भरत लाल यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी उच्चभिट्ठी थाना चांपा
जिले के थाना चांपा क्षेत्र का मामला ग्राम उच्चभिट्ठी में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोपी राजकिरण यादव निवासी उच्चभिट्ठी द्वारा विवाद के दौरान रमेश यादव के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रमेश के पिता लोचन प्रसाद यादव को आरोपी ने जोरदार धक्का दे दिया। इसके बाद लोचन प्रसाद यादव जमीन पर गिर पड़े और कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर थाना चांपा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
*मर्ग जांच/घटना का विवरण*
मर्ग जांच, पंचनामा कार्रवाई तथा सूचक रमेश यादव एवं प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के कथन लिए गए। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया तथा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई। मर्ग जांच में प्रथम दृष्टया आरोपी के विरुद्ध धारा 105, 296, 351(3), 333 बीएनएस का अपराध घटित होना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क* के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना कार्यवाही की गई।विवेचना दौरान जांच में सामने आया कि ग्राम उच्चभिट्ठी स्थित करीब 09 डिसमिल जमीन, जिस पर मकान बना हुआ है, के बंटवारे को लेकर लोचन प्रसाद यादव, गोपी यादव एवं भरत यादव के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।
आरोपी द्वारा हाथ में धारदार ब्लेड लेकर रमेश यादव के घर में प्रवेश कर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने तथा मारपीट करने की बात सामने आई। रमेश यादव के साथ मारपीट के दौरान उनके पिता लोचन प्रसाद यादव बीच- बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी ने लोचन प्रसाद यादव को सीने पर जोरदार धक्का दिया, जिससे वे सीने में हाथ रखकर जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।
विवेचना दौरान थाना चांपा पुलिस ने आरोपी राजकिरण यादव को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्टील का ब्लेड जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।









