ग्राम छुरी में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान शिविर
कोरबा l छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं में सुधार तथा विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए पॉवर कंपनी प्रतिबद्ध है। साथ ही मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 कोरोना महामारी के समय आर्थिक परेशानी व अन्य कारणों से बिजली बिल जमा नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए लाभदायक है। श्री कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रत्येक उपभोक्ता को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाना पावर कंपनी का दायित्व है।
उक्त कथन भीम सिंह कंवर ने कटघोरा संभाग अंतर्गत छुरी वितरण केन्द्र में आयोजित समाधान शिविर में उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए कही। शिविर के दौरान बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के.अम्बस्ट तथा छुरी के जमींदार कुंवर राज्यवर्धन सिंह, नगर पंचायत छुरी अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन, उपाध्यक्ष हीरा लाल पंजवानी तथा प्रबंध निदेशक की धर्मपत्नी मंजुला सिंह कंवर प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत पात्र 84 उपभोक्ताओं ने बकाया मूल राशि तथा अधिभार में छूट हेतु आन स्पॉट पंजीयन कराया जिन्हे योजना के तहत राशि 9 लाख 50 हजार रूपये छूट का लाभ प्राप्त हुआ है।
छुरी निवासी द्वारा अपने बकाया बिजली बिल की राशि 10413 रूपये में छूट हेतु इस योजना के तहत पंजीयन कराया गया, जिन्हे मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के अंतर्गत बकाया राशि में शत-प्रतिशत छूट प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बकायेदार उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आनस्पॉट रजिस्ट्रेशन कर उन्हे योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। इस योजना में बीपीएल, घरेलू और कृषि श्रेणी के निम्नदाब उपभोक्ताओं को बिजली बिल के सरचार्ज (अधिभार) में 100 प्रतिशत तक तथा मूलराशि में बीपीएल उपभोक्ताओं को 75 प्रतिशत एवं घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्तागण उत्साहपूर्वक सम्मिलित भी हो रहे हैं।
शिविर के दौरान अधीक्षण अभियंता पी.आर. साहू, व्ही.के. तिवारी, कार्यपालन अभियंता एस.के. सोनी, मधु सोनी, सहायक अभियंता शेखर सोनी, रंजीत पैकरा कनिष्ठ अभियंता, निकिता सिंह, व्ही.पी. कंवर, श्री कोशले व अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्तागण उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


