“ज्ञान भारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’’ के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बैठक सम्पन
कोरबा 13 अप्रैल 2026/ भारत सरकार के महत्वपूर्ण पहल ’’ज्ञान भारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’’ के क्रियान्वयन तथा पाण्डुलिपियों की पहचान एवं दस्तावेजीकरण के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर ओंकार यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कोरबा जिले में ’’ज्ञान भारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’’ के सुचारू क्रियान्वयन के लिए अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव ने पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय रायपुर से प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुसार जिले में महत्वपूर्ण पाण्डुलिपियों की खोज कर डिजिटलीकरण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर टी.आर. भारद्वाज ने कोरबा जिले में ’’ज्ञान भारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’’ के अंतर्गत युवा वालिंटियर्स तथा आम नागरिकों का सहयोग लेकर महत्वपूर्ण पाण्डुलिपियों का डिजिटलीकरण करने के सुझाव दिये। बैठक में विषयविशेषज्ञ के रूप में उपस्थित सतीश प्रकाश सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकास खण्ड पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा ने ’’ज्ञान भारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’’ की प्रारंभिक तैयारियों, सर्वेक्षण हेतु टीम गठन, शोधकर्ताओं, युवा वालिंटियर्स एवं अन्य सहयोगियों के माध्यम से कोरबा जिले में उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण पाण्डुलिपियों की खोज कर ज्ञान भारतम् एप्प के माध्यम से अपलोड करने के बारे में विस्तार से बताया। सतीश प्रकाश सिंह ने कोरबा जिले के सभी वालिंटियर्स को अपने नजदीकी गॉव, मंदिर, गॉव, पुस्तकालय, मट, निजीसंग्रह आदि में सम्पर्क कर पाण्डुलिपियों की खोज कर डिजिटलीकरण कर ’’ज्ञान भारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’’ सफल बनाने के लिए कहा। बैठक में विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थानों के प्राचार्यगण – डॉ. पापिया चतुर्वेदी प्रभारी प्राचार्य शास. कन्या महाविद्यालय कोरबा, डॉ. दिनेश श्रीवास सहायक प्राध्यपक शास.ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा, डॉ. प्रशांत बोपापुरकर प्राचार्य कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा, वर्षा सिंह, कन्हैया सिंह कंवर, हरि सिंह क्षत्री जिला पुरातत्व संग्रहालय उपस्थित थे।
