अग्रवाल सभा कोरबा के बजरंग अग्रवाल निर्वाचित हुए अध्यक्ष-
कोरबा l अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी कार्यकाल वर्ष 2026-2028 के लिए सोमवार को संपन्न हुई चुनावी प्रक्रिया के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। घोसीत अधिकृत नतीजों के अनुसार इस चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बजरंग अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की है।
मतदान और मतगणना के दौरान समाज के मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। अपनी पसंद के प्रत्याशियों को चुनने के लिए समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। कुल 1005 मतों की हुई गणना ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाज के सदस्य नई कार्यकारिणी से क्या उम्मीदें रखते हैं।
एक नज़र में मतगणना के बाद स्थिति बिल्कुल साफ रही, जहाँ बजरंग अग्रवाल ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर बजरंग अग्रवाल की जीत के साथ ही अब समाज की नजरें अन्य पदों उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के परिणामों और आने वाले दो वर्षों (2026-2028) की कार्ययोजना पर टिक गई हैं। मतदाताओं ने जिस उत्साह के साथ इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया, वह समाज की मजबूती और एकता को दर्शाता है।जीत के बाद समर्थकों ने बजरंग अग्रवाल को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। अब देखना होगा कि नव-निर्वाचित कार्यकारिणी समाज के विकास और उन्नति के लिए कौन से कदम उठाती है।
