KORßA:-जन-जन तक पहुंचने शासन की महत्वपूर्ण योजना सुशासन तिहार-सभापति नूतन सिंह ठाकुर
* जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा निगम के कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में लगाया गया तीसरा शिविर
कोरबा l नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने सुशासन तिहार शिविर को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार का यह आयोजन जन-जन तक पहुंचने एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजना है। उन्होने आमनागरिकों से अपील करते हुये कहा कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायतों व समस्याओं को रखें तथा उनका त्वरित समाधान पाते हुये शासन की इस जनहितैषी योजना का लाभ उठायें।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है तथा इसके अंतर्गत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। कोरबा नगर निगम क्षेत्र में पहला शिविर विगत 07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में एवं दूसरा शिविर 11 मई को टी.पी. नगर जोन कार्यालय में आयोजित हुआ था।
इस कड़ी में नगर निगम के कोसाबाड़ी जोन कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने शिविर को संबोधित करते हुये आगे कहा कि हम सबने यह देखा है कि विगत लगभग एक, सवा वर्ष के दौरान नगर निगम कोरबा ने अनेकों उपलब्धियाॅं अर्जित की हैं, यह सब निश्चित रूप से ट्रिपल इंजन सरकार के कारण संभव हुआ है, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि नगर निगम कोरबा अपने मूलभूत दायित्वों से आगे बढ़कर खेलकूद, विरासत संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा शहर के सर्वांगीण विकास पर व्यापक रूप से कार्य कर रहा है, परिणाम स्वरूप प्रदेश में कोरबा की विशिष्ट पहचान बनी है।
* सुशासन तिहार जनशिकायतें दूर करने का सशक्त माध्यम
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में आयोजित किये जा रहे सुशासन तिहार शिविर जनसमस्याओं व शिकायतों को तत्काल दूर करने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं, इन शिविरों में आमजन की शिकायतों का त्वरित निदान हो रहा है। उन्होने आगे कहा कि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अगुवाई में कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, ऊर्जावान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ कोरबा के विकास के लिये लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि 36 करोड़ रूपये की लागत से कोरबा में पेयजल व्यवस्था का विस्तार होने जा रहा है, तो वहीं निगम क्षेत्र के हर वार्ड में करोड़ों के विकास कार्य किये जा रहे हैं।
* समस्यामुक्ति केन्द्र बन रहे हैं सुशासन तिहार शिविर
इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार शिविर निश्चित रूप से समस्यामुक्ति केन्द्र का स्वरूप धारण कर रहे हैं, यहाॅं पर जो भी शिकायतें या समस्याएं रखी जाती है, उनका तत्काल समाधान हो रहा है। उन्होने कहा कि अभी तक निगम क्षेत्र में 03 शिविर हो चुके हैं, विगत वर्ष की अपेक्षाकृत इस वर्ष शिकायतों व समस्याओं के बहुत कम आवेदन शिविरों में प्राप्त हो रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के द्वारा विगत एक वर्ष में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु व्यापक कार्य किये गये हैं।
* आयुक्त ने कोसाबाड़ी जोन की उपलब्धियों व विकास कार्यो पर रखा प्रतिवेदन
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के कोसाबाड़ी जोन की उपलब्धियों व विकास कार्यो पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये कहा कि कोसाबाड़ी जोन एवं सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र का एक सुनियोजित कार्ययोजना के तहत विकास किया जा रहा है। उन्होने बताया कि कोसाबाड़ी जोन के 12 वार्डो में 2023 से अब तक 85 करोड़ 50 लाख रूपये के 169 विकास कार्य स्वीकृत हुये हैं, जिसमें 78 कार्य पूरे हो गये हैं, 66 कार्य प्रगतिरत हैं, वहीं 32 कार्य निविदा एवं कार्यादेश की प्रक्रिया में है। उन्होने बताया कि कोरबा शहर को स्पोर्टस हब बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है, जिसके तहत कोसाबाड़ी जोन के पी.जी. कालेज के मैदान में 08 लेन एथेलेटिक्स ट्रेक, व्हालीबाल, बास्केट बाल एवं अन्य खेल हेतु इंडोर स्टेडियम निर्माण का कार्य प्रस्तावित है, इसी तरह जैन चौक से कोसाबाड़ी चौक तक फोरलेन सड़क, कोसाबाड़ी चौक से रिसदी चौक तक फोरलेन सड़क एवं ढेगुरनाला मुख्य मार्ग से होते हुये मानस नगर दर्री रोड मुख्य मार्ग तक टू-लेन सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने इस दौरान वेंडिंग जोन के निर्माण, राजस्व की वसूली, राशन कार्डो के निर्माण, विभिन्न पेंशन योजनाओं, शासन की आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी सहित निगम की विभिन्न उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया।
* आमजन को दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी
शिविर में जिले के विभिन्न विभागो द्वारा संचालित शासन की विविध जनकल्याणकारी व लोकहितैषी योजनाओं की विस्तार से जानकारी आमनागरिकों को दी गई तथा इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने, योजनाओं से जुड़ने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, होम्योपैथी, आयुष चिकित्सा व मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गई।
* हितग्राहियों को किया गया लाभांवित
शिविर के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को उनके लाभ से लाभांवित किया गया, इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत रामकुमार जायसवाल को आवासगृह की चाबी तथा मुकेश कुमार, राजमति साहू, लक्ष्मी केंवट व हीराबाई वस्त्रकार को आवास स्वीकृति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किये गये। इसी प्रकार हितग्राही रमेश सिंह वृद्धावस्था पेंशन, हितग्राही जुड़ाखन विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि योजना से आर्थिक सहायता भी दी गई, वहीं कार्तिक बाई व्हीलचेयर, सुरेन्द्र कुमार छड़ी तथा रामकुमारी को श्रवण यंत्र प्रदान किये गये, वहीं बसंती बाई, दुर्गा महंत तथा लक्ष्मी बैस को राशन कार्ड प्रदान किये गये।
आयोजन के दौरान पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी. सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद चन्द्रलोक सिंह, ममता यादव, अजय गोंड़, लक्ष्मण श्रीवास, कृपाराम साहू, रविसिंह चंदेल, मुकेश राठौर, पंकज देवांगन, सुखसागर निर्मलकर, राकेश वर्मा, सुभाष राठौर, चन्द्रकली जायसवाल, राधा महंत, अजय विश्वकर्मा, रवि शर्मा, नारायण दास महंत, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विपिन मिश्रा, अश्वनी दास, अंजूला अनंत, रमेश सूर्यवंशी आदि के साथ जिले के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण, निगम के अधिकारी कर्मचारीगण एवं काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORßA:-जन-जन तक पहुंचने शासन की महत्वपूर्ण योजना सुशासन तिहार-सभापति नूतन सिंह ठाकुर
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


