स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को
कोरबा 03 जून 2026/
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कोरबा एवं बालको मेडिकल सेंटर, के संयुक्त तत्वाधान में 05 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा (100 बेड) में निःशुल्क कैसर जॉच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जायेगा। इस शिविर में कैंसर विशषज्ञों द्वारा जॉंच एवं परामर्श दिया जायेगा। स्तन कैंसर कि जांच (मेमाग्राफी द्वारा), मुख कैसर परीक्षण (ब्रश साईटोलॉजी), बच्चेदानी के मुँह की कैंसर रोग संबंधी परीक्षण (पेप स्मीयर द्वारा), बीपी ,शुगर एवं बीएमआई इत्यादि सेवायें उपलब्ध होंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी ने बताया कि किसी भी महिला या पुरूष में लक्षण दिख रहे हैं जैसे- स्तन में गॉंठ, असामान्य गांठ या उभार, मुंह में बदलाव या आवाज में भारीपन, लगातार खांसी, निगलने में कठिनाई, सिर दर्द या बदन दर्द, ठीक न होने वाले छाले या घाव, बार-बार बुखार या संक्रमण, खून की कमी, सिकलसेल एनीमिया, थैलेसिमिया, रक्त संबंधित बिमारियां, त्वचा (स्किन) में बदलाव, मल या मू़त्र विसर्जन की आदतों में परिवर्तन, थकान व वजन में अनापेक्षित बदलाव, मासिक धर्म चक्र में बदलाव या पेट निचले हिस्से में दर्द, ये कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि जिन किसी व्यक्ति या परिवार के सदस्यों में उपरोक्त लक्षण दिखाई दे रहे है वे उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जॉंच करायें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.

