- महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
- थाना बम्हनीडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जिले के थाना बम्हनीडीह क्षेत्र का मामला महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को सुबह आरोपी आशीष यादव ने सूनेपन का फायदा उठाकर पीड़िता को छेड़छाड़ किया, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 85/2026, धारा 74, 78(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में प्र.उप निरीक्षक निकिता देवेंद्र साहू थाना प्रभारी बम्हनीडीह, सउनि सियाराम यादव, प्र.आर. मिलन राठौर, आरक्षक पुनेश्वर आजाद, अमीर सिंह पैकरा, नंद पटेल एवं थाना स्टाप का विशेष योगदन रहा।









