Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
सूरज से समृद्धि की ओर – प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जगमगाए श्रवण और सरफराज के सपनों के घर’ जहाँ पहले थी बजट की परेशानी, अब सौर ऊर्जा से हर घर में आई रौशनी और राहत कोरबा 12 नवंबर, 2025/सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने देशभर के लाखों परिवारों के जीवन में नई रोशनी भर दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से अब आम नागरिक न केवल अपनी ऊर्जा जरूरतों को स्वयं पूरा कर रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।…
स्वास्थ्य सुविधाओं में नई क्रांति : कोरबा बना स्वस्थ जीवन का मॉडल जिला सरकार के सतत प्रयासों से मजबूत हुई स्वास्थ्य सेवाओं की बुनियाद, आधुनिक उपचार से लाभान्वित हो रहे मरीज कोरबा, 12 नवम्बर 2025/स्वस्थ जीवन का प्रथम आधार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होती हैं। इसी उद्देश्य को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक सुधारों का परिणाम है कि अब अस्पतालों में पहले जैसी लंबी कतारें अतीत की बात बन गई हैं। आधुनिक मशीनों से सुसज्जित अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की…
कलेक्टर अजीत वसंत का ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण दौरा शिक्षा, स्वास्थ्य और जन कल्याण पर दिया विशेष जोर गढ़ उपरोड़ा, कदमझेरिया और कोराई में स्कूल, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण अनुपस्थित शिक्षक तथा प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी करने और संकुल समन्वयक को मूल शाला में वापस भेजने के निर्देश कोरबा 12 नवम्बर 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत आज कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गढ़ उपरोड़ा, आश्रित ग्राम कदमझेरिया तथा ग्राम कोराई पहुँचे। उन्होंने यहाँ स्कूल, आंगनबाड़ी और उपस्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यालयों में…
कलेक्टर ने गढ़ उपरोड़ा में ग्रामीणों से सीधे सुनी समस्याएँ प्रधानमंत्री आवास और जनमन आवास निर्माण कार्य का लिया जायजा, महिलाओं से योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त की कोरबा 12 नवम्बर 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत आज कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा पहुँचे, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएँ सुनीं। इस दौरान उन्होंने गाँव में चल रहे प्रधानमंत्री आवास एवं विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए बन रहे पीएम जनमन आवास का निरीक्षण किया।कलेक्टर श्री वसंत ने हितग्राहियों के घर जाकर निर्माणाधीन पीएम आवास और पीएम जनमन आवासों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को…
आयुष विभाग एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित 200 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण और नशा मुक्ति का संदेश दिया गया कोरबा 12 नवम्बर 2025/आयुष विभाग जिला कोरबा एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय सीतामणी, कोरबा में रक्त परीक्षण एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आयुर्वेदिक औषधियाँ वितरित की गईं।कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ गीत के सामूहिक गायन से हुई, जिसके बाद चिकित्सा परीक्षण कार्य प्रारंभ हुआ। शिविर के दौरान नशा मुक्ति अभियान…
सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति अयोध्यापुरी के जारी मतदाता सूची के सम्बंध में दावा आपत्ति 19 नवंबर तक आमंत्रित कोरबा 12 नवम्बर 2025/सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित अयोध्यापुरी के मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को किया गया है।रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित अयोध्यापुरी वार्ड क्र. 48 पंजीयन क्रमांक 248 से प्राप्त जानकारी अनुसार जारी मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा आपत्ति 19 नवंबर तक मंगाया गया है। किसी सदस्य को आपत्ति होने पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावा आपत्ति श्रीमती गुरबारी बाई साहू को…
एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ कोरबा नगर में यूनिटी मार्च का आयोजन आज कोरबा 12 नवम्बर 2025/भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार, कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ 13 नवम्बर गुरुवार को “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया जाएगा।इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को जागृत करना है। राज्यसभा…
डीएईएसआई कोर्स हेतु आवेदन आमंत्रित कोरबा 12 नवंबर 2025/कृषि विभाग कोरबा द्वारा वर्ष 2025-26 में एक वर्षीय डिप्लोमा इन एग्रिकल्चरल एक्सटेन्शन सर्विस फार इनपुट डीलर्स (डीएईएसआई) कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है साथ ही शासन द्वारा निर्धारित शुल्क अभ्यर्थी को जमा करना होगा। डिप्लोमा कोर्स हेतु व्यापारियों को प्राथमिकता दी जायेगी।डिप्लोमा कोर्स करने के पश्चात अभ्यर्थी खाद, बीज एवं कीटनाशक लॉईसेंस प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे। उत्तीर्ण होने के पश्चात् अभ्यर्थी खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय हेतु स्वयं के व्यवसाय प्रारंभ कर सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी…
कोरबा,12नवंबर । कोरबा जिले में एक रिटायर्ड ASI के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 10 नवंबर की शाम प्रगति नगर कॉलोनी स्थित आवास (क्रमांक MQ-834) में फणीभूषण ध्रुव उर्फ दादू (32 साल) की फंदे से लटकती लाश मिली। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।कोरबा नौकरी पोर्टल पुलिस को उसके कमरे से शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं। फणीभूषण के पिता कलम सिंह ध्रुव सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उसका भाई लक्ष्मी नारायण ध्रुव कोरबा पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है घर में फणीभूषण…
थाना उरगा पुलिस के द्वारा अवैध रूप से कबाड़, लोहे का एंगल पाईप, टीन, स्क्रेप को चुराई हुई सम्पत्ति होने की आंदेशा पर जप्त कर अनावेदक के विरूद्ध की गई कार्यवाही। ईस्तगाशा क्रमांक :- 04 / 2025 धारा 106 (1) बीएनएसस का है अनावेदक अनावेदक:- नासिर शेख पिता रफीक शेख उम्र 26 वर्ष निवासी इमलीछापर कुसमुंडा थाना कुसमुंडा जिला-कोरबा (छ0ग0) मशरूका :- (1) एक पुरानी स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BJ 4023 कीमती लगभग 200000/- रू. में लोड (2) लोहे का एंगल पाईप, टीन, स्क्रेप आदि कुल वनज करीबन 4000 किलो ग्रांम (4 टन) कीमती करीबन 80000 रू जुमला…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.