Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
सायकल रैली का आयोजन 07 जून कोकोरबा 04 जून 2026/संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण रायपुर के निर्देशानुसार विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में 07 जून रविवार को सायकल रैली का आयोजन कोरबा जिला के एस.ई.सी.एल व्हॉलीबॉल मैदान से प्रातः 07 बजे प्रारंभ होकर घण्टाघर चौक से पुनः वापस एस.ई.सी.एल व्हॉलीबॉल मैदान में समापन किया जायेगा।उक्त सायकल रैली में अधिक से अधिक संख्या में जिला के जनप्रतिनिधि, सभी प्रबुद्धजन, स्कूल, कालेज के छात्र, छात्राएं, स्थानीय खिलाड़ी, एन.सी.सी.कैडेटस, एन.एस.एस. समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, स्काउट गाईड, नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इस अभियान का…
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रितकोरबा 04 जून 2026/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों के लिए 05 जून 2026 से 19 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e.bharti.in में पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। वार्डवार सहायिकाओं के रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा(शहरी) से प्राप्त की जा सकती है। इस पद हेतु आवेदिकाओं को उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिए…
आईटीआई करतला एवं पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रितकोरबा 04जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था करतला एवं पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 15 जून 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in में जाकर विवरणिका का भली-भांती अवलोकन कर पात्रतानुसार आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित संस्था से संपर्क किया जा सकता है।
सुशासन तिहार 2026पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरणकोरबा, 04 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा जगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं विभागीय योजनाओं से लाभ प्रदान…
सुशासन तिहार 2026सुखरीकला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित,आमजनों को योजनाओं की जानकारी रखने व लाभ उठाने हेतु किया गया प्रेरितशिविर में 588 आवेदन प्राप्त 144 आवेंदनो का हुआ मौके पर निराकरणपोैधारोपण भी किया गयाकोरबा 05 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आज जनपद पंचायत करतला के ग्राम सुखरीकला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित…
जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदरकोरबा 05 जून 2026/जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत द्वारा 04 जून 2026 को आदेश पारित कर सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार सत्यम सोनी निवासी शिवनगर रूमगरा को कोरबा जिले के साथ-साथ समीपवर्ती आठ जिलों के क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है।जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत द्वारा सत्यम सोनी पिता आत्माराम सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी शिवनगर रूमगरा थाना बालको नगर जिला कोरबा को…
आधुनिक कृषि तकनीकों को अपना रहे किसान, नैनो उर्वरकों से मिल रहे बेहतर परिणाममिट्टी के स्वास्थ्य से लेकर फसल की बढ़वार तक, हर स्तर पर दिख रहे सकारात्मक परिणामकोरबा 05 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-केंद्रित नीतियां प्रदेश की कृषि व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, आधुनिक तकनीकों और कृषि नवाचारों के प्रति बढ़ती जागरूकता ने किसानों में नया विश्वास जगाया है। यही कारण है कि आज प्रदेश के किसान परंपरागत खेती से आगे बढ़कर वैज्ञानिक एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए बेहतर उत्पादन…
जल जीवन मिशन कार्यों में लाएं गति, समय-सीमा में पूर्ण करें सभी योजनाएं – कलेक्टर कुणाल दुदावतयोजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को नोटिश जारी करने के दिए निर्देशनिर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले व कार्य मे लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशितकलेक्टर ने ली जिला जल व स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठककोरबा 05 जून 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक लेकर जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने योजना अंतर्गत…
शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभान्वित भीषण गर्मी में राहत का ठिकाना,राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र, उमश भारी बढ़ती गर्मी में बढ़ रही भीड़ कोरबा :- मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘मानव सेवा जल केंद्र’ इन दिनों लोगों के लिए बड़ा राहत का केंद्र बना हुआ है। एसपी कार्यालय के सामने सारनिया होटल के बगल में स्थापित इस जल सेवा केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों, कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं जरूरतमंद नागरिकों को…
कलेक्टर दुदावत ने समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देशसीएम हेल्पलाइन पोर्टल को गंभीरता से लेने व प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु किया निर्देशितस्वनिधि महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार व अधिक लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देशपेयजल स्रोतों के क्लोरीनेशन एवं जलभराव रोकने नालियों की सफाई व ड्रेनेज व्यवस्था सुदृढ़ करने किया निर्देशितबच्चों को गणवेश व पाठ्य पुस्तक वितरण के साथ मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सवरू- कलेक्टर कोरबा 03 जून 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों तथा टीएल के लंबित प्रकरणों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.