Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद अधिकारियों की लेंगे बैठक कोरबा 25सितंबर 2025छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंन्द्रकांति वर्मा द्वारा जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली जायेगी। इससे पूर्व अध्यक्ष द्वारा प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट-चर्चा की जायेगी। आयोग के अध्यक्ष द्वारा सायं 4 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में प्रेस वार्ता भी ली जायेगी।समीक्षा बैठक में शासन के अन्य पिछड़े वर्मों के हितार्थ…
निगम के जोन कार्यालयों में 25 सितम्बर को लगेगा सत्यापन शिविर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का होगा सत्यापन एवं नवीन पेंशन स्वीकृति हेतु भराए जाएंगे आवेदन कोरबा 24 सितम्बर 2025 – नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 07 जोन कार्यालयों में 25 सितम्बर 2025 को सेवा पखवाड़ा दिवस शिविरों का आयोजन कार्यालयीन समय पर किया जाएगा। इन शिविरों में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित केन्द्रीय पेंशन योजनाओं यथा-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन एवं राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों का सत्यापन किया जाएगा तथा नवीन…
परिवहन नगर के तीनों पार्किंग एरिया व बस स्टैण्ड की व्यवस्था में लायें सुधार – आयुक्त आशुतोष पाण्डेय आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सम्पूर्ण टी.पी.नगर क्षेत्र का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश कोरबा 24 सितम्बर 2025 -आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि कोरबा के परिवहन नगर क्षेत्र में स्थित तीनों पार्किंग क्षेत्रों को व्यवस्थित कराएं, वहॉं पर डम्प किए गए वाहनों के कबाड़ को पार्किंग से हटवाएं ताकि वाहनों के लिए पार्किंग की समुचित सुविधा बहाल की जा सके। उन्होने टी.पी.नगर स्थित नया बस स्टैण्ड को…
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजनाः उजाला फैलाने के साथ आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहे हैं श्री भात्रा बिजली उपभोक्ता से उत्पादक बने, ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ कोरबा 24 सितंबर 2025/भारत के विकास की राह अब सूरज की रोशनी से रोशन हो रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा गढ़ी है। यह योजना केवल बिजली बचत का उपाय नहीं, बल्कि हर घर को भविष्य की ऊर्जा क्रांति से जोड़ने वाला सेतु है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुई यह पहल नागरिकों को उपभोक्ता से उत्पादक बना रही है। अब…
भू-अर्जन की प्रक्रिया में प्रभावित ग्रामीणों के परिसंपत्तियों के मूल्यांकन और मुआवजा भुगतान में आएगी पारदर्शिता गाँव के मूल निवासियों को मिलेगा लाभ मुआवजा के लिए शासकीय और निजी भूमि में परिसंपत्तियों का निर्माण पर लगेगी रोक और शासन को होगा लाभ एसईसीएल प्रभावित क्षेत्रों में परिसम्पत्तियों के सर्वेक्षण तथा भुगतान के संबंध में दिशा निर्देश जारी कलेक्टर ने एसईसीएल महाप्रबंधकों को निर्देशानुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कोरबा 24 सितम्बर 2025/भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनियाँ एस.ई.सी.एल. कोरबा, गेवरा, कुसमुण्डा एवं दीपका विस्तार परियोजना अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में खनन व उससे संबंधित…
कलेक्टर ने पाली में विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का किया निरीक्षण पीएम सूर्यघर योजना के हितग्राही से योजना के सम्बंध में ली जानकारी निर्माणाधीन एकलव्य हॉस्टल का निरीक्षण कर कार्य समय पर पूर्ण कराने व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु किया निर्देशित पीएचसी लाफा में स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर आमजनो को लाभांवित करने के दिए निर्देश चैतुरगढ़ पहुँचकर माता महिषासुर मर्दिनी का किया दर्शन, नवरात्रि आयोजन के सम्बंध में ली जानकारी कोरबा 24 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज पाली विकासखंड में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं शासकीय संस्थाओं…
Korba Breaking- कबाड़ी मुकेश साहू उर्फ़ बरबट्टी को 2 माह की जेल, 3.50 लाख रुपए का दंड Korba- कबाड़ी व्यवसायी मुकेश कुमार साहू उर्फ़ बरबट्टी को चेक बाउंस मामले में माननीय सत्र न्यायालय ने दो माह का साधारण कारावास और 3 लाख 50 हजार रुपए प्रतिकर राशि जमा करने की सजा सुनाई है। मामला उसके भाई शैलेश कुमार साहू को दिए गए चेक से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने व्यवसाय के लिए शैलेश कुमार से तीन लाख रुपए उधार लिए थे और सिक्योरिटी के तौर पर चेक दिया था। जब राशि वापस नहीं की गई तो शैलेश…
श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन जिला कोरबा छत्तीसगढ़ ने 20 सितंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें जिला, तहसील और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक का संचालन जिला प्रतिनिधि उत्तम दास दीवान ने किया। बैठक के मुख्य बिंदु: सदगुरु कबीर साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण: हमारे क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि नरेंद्र देवांगन पार्षद इस बैठक में नरेंद्र देवांगन पार्षद व महामंत्री ने भी कबीर धर्मदास वंशावली के उद्देश्यों को लेकर संबोधित किया और प्रत्येक जीव व प्राणी में आत्मसात करने का संदेश दिया। कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में सक्रिय भागीदारी की।
स्वस्थ्य स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 120 आयोजित जॉंच शिविरों, 23 विशषज्ञीय शिविरों में 6760 हितग्राहियों ने कराया अपना जॉंचजिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण देखभाल और टीकाकरण और पोषण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने, महिलाओं तथा बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक जिला चिकित्सालय, समस्त सामु.स्वा.केन्द्रों, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य सेवायें सुनिश्चित करने दैनिक स्वास्थ शिविर लगाये…
कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन नहीं रहे रायपुर में ली अंतिम सांसअति दुःखद समाचार वरिष्टतम पत्रकार व नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, समाज सेवी जसराज जैन जी का अभी कुछ समय पूर्व रायपुर में निधन हो गया है।
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.