Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
रायपुर : सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार मेंसुशासन तिहार-2026……अड़ेंगा शिविर ग्रामीणों के लिए रहा लाभकारी रायपुर, 15 मई 2026सुशासन तिहार अंतर्गत आज शुक्रवार को कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में आयोजित शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य आबकारी व श्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री ने शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत विभिन्न हितग्राहियों को सामग्री वितरित किए और लगभग 01 करोड़ 06 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का…
KORßA:-सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण कोरबा, 15 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ब्लॉक पोड़ी-उपरोड़ा के दूरस्थ ग्राम पंचायत सिरमिना में जनसमस्या निवारण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक पाली-तानाखार उपस्थित रहे। उनके साथ श्रीमती माधुरी देवी तंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जाखड़, जिला पंचायत सदस्य विद्वान मरकाम, एसडीएम मनोज कुमार बंजारे, जनपद सीईओ जय प्रकाश डड़सेना, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। क्लस्टर की सभी…
KORßA :-जैन भवन में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 16 एवं 17 मई को कोरबा 15 मई 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोरबा द्वारा 16 एवं 17 मई को निःशुल्क मानसिक रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जैन भवन, पुराना बस स्टैंड, कोरबा में आयोजित होगा।शिविर में मुंबई के नायर हॉस्पिटल से संबद्ध क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती विनिता खंडूरी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। शिविर का उद्देश्य नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध…
KORßA:-रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आज और 19 मई को लमना, नगोई एवं डोंगरी में आयोजित होगी जन समस्या निवारण शिविर कोरबा 15 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में 16 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा…
सुशासन तिहार 2026 जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण से सुशासन की संकल्पना हो रही साकार – महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ( जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा निगम क्षेत्र का चैथा सुशासन तिहार शिविर रविशंकर नगर जोन में हुआ आयोजित ) कोरबा 15 मई 2026 – महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सुशासन तिहार शिविर को संबोधित करते हुये कहा कि जनसमस्याओं व शिकायतों के त्वरित निराकरण से हमारी सरकार की सुशासन की संकल्पना साकार रूप ले रही है तथा यह प्रमाणित हो रहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…
गुरसिया पंचायत में सरपंच पर लगा लगभग 40 लाख रुपए की शासकीय राशि निजी खाते में जमा कर गबन करने का आरोप
KORßA:-भारतमाला सड़क मार्ग में रेलिंग काटकर बनाए अवैध रास्ता में टला बड़ा हादसा-बाल-बाल बची कार कोरबा । कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम तरदा के पास भारतमाला परियोजना मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत रेलिंग काटकर बनाए गए अवैध शॉर्टकट मार्ग में एक कार अनियंत्रित होकर पलटते-पलटते बच गई। हादसे के बाद वाहन की स्थिति ऐसी हो गई कि उसे बांस के सहारे टिकाकर खड़ा करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम के ही कुछ युवको ने राजमार्ग की सुरक्षा रेलिंग को काटकर भारी वाहनों के लिए अवैध रास्ता तैयार कर दिया है। इसी रास्ते से लगातार 18 चक्का ट्रेलर और अन्य…
अदानी प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ भू-विस्थापित मजदूर संघ का बिगुल, बोनस और वेतन समझौते पर फूटा गुस्सा कोरबा। कोरबा पावर लिमिटेड (अदानी) प्रबंधन के खिलाफ भू-विस्थापित मजदूर संघ (NFITU) का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। पांचवें वेतन समझौते और 70 हजार रुपये एक्सग्रेसिया बोनस को लेकर संघ ने प्रबंधन पर वादा खिलाफी, कर्मचारियों को गुमराह करने और श्रम कानूनों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। संघ ने सहायक श्रमायुक्त को सौंपे पत्र में कहा है कि 4 अक्टूबर 2025 को हुई त्रिपक्षीय वार्ता में स्पष्ट सहमति बनी थी कि वर्ष 2025 का एक्सग्रेसिया बोनस 31 मार्च…
बेंदरकोना सरपंच पर गिरी निलंबन की गाज 0 सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कर भेजा गया था जेल कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सफाई कर्मचारी से मारपीट की घटना को ग्राम पंचायत बेंदरकोना के सरपंच ने अंजाम दिया था। जिसमें घायल कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में सरपंच के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। कार्रवाई के बाद सरपंच को निलंबित कर दिया गया है।ग्राम पंचायत बेंदरकोना के सरपंच जयबीर सिंह तंवर के विरूद्ध छ०ग०पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-39 के तहत निलंबन की कार्यवाही की गई है। सिविल लाईन थाना…
‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्यायआम नागरिक डिजीटल सेवा का उठा सकते हैं लाभ-कलेक्टरÀकोरबा 14 मई 2026/छत्तीसगढ़ में शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में “सेवा सेतु” एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रशासनिक सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल,त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी सोच का परिणाम है कि अब आय,जाति, निवास प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीयन, राशन कार्ड, भू-नकल सहित 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.