Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: रामेश्वर ठाकुर
मिनी माता सम्मान वर्ष 2026 हेतु नामांकन 25 सितंबर तक आमंत्रितकोरबा 03 सितंबर 2026/भारत सरकार द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् एक महिला/संस्था को 2.00 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा छान-बीन के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को भेजी जायेगी। आवेदन पत्र 25 सितम्बर 2026 तक कार्यालय…
माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ वर्ष 2026 हेतु नामांकन 25 सितंबर तक आमंत्रितकोरबा 03 सितंबर 2026/राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ‘‘माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् एक महिला को 2.00 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा छान-बीन के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को भेजी जायेगी। आवेदन पत्र 25 सितम्बर 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल…
आज जिले की मदिरा दुकानें रहेंगी बंदश्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषितकोरबा 03 सितंबर 2026/श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर को जिले की सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने 04 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। शुक्रवार 04 सितंबर को जिले में संचालित समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफएल 3, एफएल 3 क, अहाता पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर ने मदिरा बंदी दिवस को अवैध शराब बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
सुसाइड नोट, आत्महत्या से पूर्व भेजे गए वीडियो एवं परिजनों के कथनों से प्रताड़ना का मामला आया सामने……आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रकरण में बहू एवं उसके माता-पिता गिरफ्तार, तीनों भेजे गए जेल आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रकरण में बहू एवं उसके माता-पिता गिरफ्तार, तीनों भेजे गए जेल दिनांक 27.08.2026 को मृतिका लक्ष्मी बाई मानिकपुरी द्वारा अपने घर के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। घटना की सूचना पर थाना कोतवाली कोरबा में मर्ग क्रमांक 66/2026 कायम कर जांच में लिया गया।मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल पर मृतिका द्वारा दीवार पर सुसाइड नोट लिखा हुआ पाया…
KORßA:-बांगो बांध में पानी का दबाव बढ़ा, सुबह 5 बजे 5 गेट खोले गए, हसदेव में उफान……प्रशासन ने नदी किनारे न जाने की अपील की आज दिनांक 03/09/2026 को सुबह 04:30 बजे मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.77M एवं 94.65% होने पर वर्तमान सुबह 05:00 बजे निम्नानुसार गेटों को खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा हैगेट न.1 nilगेट न.2 nilगेट न.3 nilगेट न.4 को 0.70Mगेट न.5 को 0.80Mगेट न.6 को 1.00Mगेट न.7 को 0.80Mगेट न.8 को 0.70Mगेट न.9 nilगेट न.10 nilगेट न.11 nil(Total Gate opening 4mtr)कुल Radial गेट से 22529 Cusec तथापॉवर प्लांट हाइडल के द्वारा 9000…
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु नामांकन 25 सितंबर तक आमंत्रितकोरबा, 02 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के साहस, शौर्य, वीरता एवं आत्मबल को सशक्त बनाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राज्य की महिला प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सम्मान अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की छानबीन कर सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को प्रेषित की जाएगी। इच्छुक पात्र महिला आवेदक अपना आवेदन पत्र…
बांगो बांध 93% से ऊपर भरा, आज रात खोले गए 3 गेट; हसदेव नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ अलर्ट कोरबा। लगातार हो रही बारिश के कारण मिनीमाता हसदेव बांगो जलाशय में पानी की आवक तेज हो गई है। आज सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे के बीच बांध के जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। शाम 4 बजे तक जलस्तर 358.49 मीटर यानी लगभग 93 प्रतिशत तक पहुंच गया था। बांगो बांध संभाग-03 माचाडोली के कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती ने बताया था कि इनफ्लो 38,230 क्यूसेक और आउटफ्लो 9,000 क्यूसेक है। यदि आवक इसी दर…
ठेकेदार को किया ब्लेकलिस्टेड, अमानत राशि राजसात निर्माण कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाने वाली निर्माण एजेंसियों के प्रति आयुक्त का कड़ा रूख शाला भवन निर्माण कार्य में लापरवाही, अंतिम नोटिस के बाद भी अधूरा कार्य प्रारंभ नहीं किया, आयुक्त ने की ब्लेकलिस्टेड की कार्यवाही कोरबा 02 सितम्बर 2026 -आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने स्कूल भवन निर्माण कार्य के ठेकेदार द्वारा कार्य के प्रति घोर लापरवाही प्रदर्शित करने व निगम द्वारा अंतिम नोटिस दिये जाने के बावजूद भी अधूरा कार्य प्रारंभ न करने को गंभीरता से लेते हुये ठेकेदार मेसर्स सौमक गोस्वामी साडा कालोनी जमनीपाली कोरबा को एक वर्ष के लिये ब्लेकलिस्टेड…
एक पेड़ मॉ के नाम ’’ कोहड़िया मुख्य मार्ग में किया गया वृक्षारोपण कोरबा 02 सितम्बर 2026 – ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के टी.पी. नगर जोनांतर्गत कोहड़िया मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा…
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घर पहुंचे आयुक्त, कहा-आवास का निर्माण कार्य तत्काल करें प्रारंभ प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत निगम क्षेत्र में स्वीकृत हुये हैं 4405 आवासगृह, 3937 हितग्राहियों को दिया गया है स्वीकृत, अनुज्ञा पत्र, 2623 हितग्राहियों ने कार्य प्रारंभ नहीं किया प्रधानमंत्री आवास योजना फेस-01 के जिन हितग्राहियों द्वारा राशि प्राप्त होने के बाद भी आवासगृह नहीं बनाया उनसे होगी राशि की वसूली कोरबा 02 सितम्बर 2026 – आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय आज प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के दर्जनों हितग्राहियों के घरों पर दस्तक दी, जिन हितग्राहियों द्वारा आवासगृहों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.