Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: रामेश्वर ठाकुर
मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज में चोरी का खुलासा पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की कार्यवाही 01 आरोपी गिरफ्तार, 03 विधि से संघर्षरत बालक संरक्षण में चोरी का एल्युमिनियम एवं अन्य सामान बरामद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में संपूर्ण कोरबा जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर में मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज परिसर में हुई चोरी के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात का खुलासा किया है।पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद लगातार पतासाजी करते हुए…
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षणकोलिहामुड़ा में किसानों ने सीखी बीजामृत, घनाजीवामृत एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की विधिकोरबा, 01 सितंबर 2026/राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम कोलिहामुड़ा एवं मुढ़ाली के कृषकों के लिए आज पंचायत भवन कोलिहामुड़ा में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कृषकों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से खेती करने की विभिन्न तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती उर्मिला बाई कंवर, उपसरपंच श्री सतपाल सिंह कंवर, कृषि विज्ञान…
1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्जकोरबा 01 सितंबर 2026/कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 882.1, कोरबा 1352.7 मिलीमीटर, भैंसमा, 1121.2, करतला 1107.8, बरपाली 884.7, कटघोरा 973.2, दीपका 1077.6, दर्री 1092.1, पाली 972.3, हरदीबाजार 764.2, पोंड़ीउपरोड़ा 973.2, और पसान तहसील में 832.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 7.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
पटवारी विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल रहने पर नियुक्ति समाप्तकोरबा 01 सितंबर 2026/कलेक्टर कार्यालय कोरबा के भू-अभिलेख शाखा द्वारा पटवारी विभागीय परीक्षा में निर्धारित अवसरों में सफल नहीं होने पर श्री रविन्द्र कुमार बंजारे, पटवारी, हल्का नंबर 01 सपलवा, तहसील पाली की पटवारी पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।कार्यालयीन आदेश के अनुसार श्री रविन्द्र कुमार बंजारे को वर्ष 2015 में पटवारी प्रशिक्षु के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई थी। इसके बाद उन्हें पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पटवारी प्रशिक्षण केंद्र, बिलासपुर भेजा गया था। प्रशिक्षण उपरांत आयोजित पटवारी विभागीय परीक्षा…
वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों के लिए धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 सितंबर तककोरबा 01 सितंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी समितियों के माध्यम से जारी है। जिले में अब तक 52 हजार 350 कृषकों का धान विक्रय हेतु पंजीयन किया जा चुका है।विगत वर्ष पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में पुनः पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे कृषक संबंधित सहकारी समिति में जाकर अपने पंजीकृत भूमि खसरों एवं…
1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्जकोरबा 01 सितंबर 2026/कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 882.1, कोरबा 1352.7 मिलीमीटर, भैंसमा, 1121.2, करतला 1107.8, बरपाली 884.7, कटघोरा 973.2, दीपका 1077.6, दर्री 1092.1, पाली 972.3, हरदीबाजार 764.2, पोंड़ीउपरोड़ा 973.2, और पसान तहसील में 832.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 7.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षालंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशसीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्तप्रकरण लंबित रखने पर शिक्षा एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण, अर्थदंड के निर्देशडिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के दिए निर्देश, धीमी प्रगति वाले तहसीलदारों को नोटिस जारीपीएम धन-धान्य कृषि योजना के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करें सुनिश्चित – कलेक्टरकोरबा 01 सितंबर 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की…
अनंतिम वरीयता सूची जारी करने की सूचना। -कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के विज्ञापन क्रमांक/मु.चि.अ./एन.एच.एम./एच.आर./2026/1895 कोरबा दिनांक 11/02/2026 द्वारा विज्ञापित रिक्त संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के अनुक्रम में Dental Surgeons NOHP Dental Surgeons – NUHM, MO AYUSH RBSK, Physiotherapist – NHM Nursing Officer – NMHP, Nursing Officer – UAAM/NUHM Community Health Officer, Staff Nurse SNCU, Staff Nurse NBSU, Radiographer, Laboratory Technicians – NUHM, Laboratory Technicians – DPHL/IDSP, MPW (Male) UAAM, OT Technicians – ΝΗΜ, ΑΝΜ – ΝΗΜ Counsellor NHM, Lab Assistant —DPHL/IDSP, Security Personnal – ICU पद हेतु अनंतिम वरीयता सूची कोरबा जिला के वेबसाइट www.korba.gov.in…
कोरबा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सत्यम साहू बने बांकीमोंगरा थाना प्रभारी कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला पुलिस बल में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत निरीक्षक, उप निरीक्षक सहित छह पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सत्यम साहू, जो वर्तमान में रक्षित केंद्र कोरबा में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी बांकीमोंगरा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बांकीमोंगरा थाना प्रभारी उप…
कोरबा में कांग्रेस की प्रेस वार्ता में दो बड़े मुद्दे गरमाए: महंगे बिजली बिल-स्मार्ट मीटर से लेकर मानिकपुर फ्लाई ऐश डंपिंग तक सरकार और SECL,बालको पर सवालस्मार्ट मीटर की प्रक्रिया रोकने और हाफ बिजली बिल योजना बहाल करने की मांग, फ्लाई ऐश मामले में स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांगकोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय, टीपी नगर में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और SECL प्रबंधन से जुड़े कई जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.