Author: रामेश्वर ठाकुर

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद अधिकारियों की लेंगे बैठक शाम 4 बजे लेंगे प्रेस वार्ता छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंन्द्रकांति वर्मा द्वारा जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली जायेगी। इससे पूर्व अध्यक्ष द्वारा सर्किट हाउस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट-चर्चा की जायेगी। आयोग के अध्यक्ष द्वारा सायं 4 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में प्रेस वार्ता भी ली जायेगी।

Read More

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु नामांकन 26 सितंबर तक आमंत्रित कोरबा, 18 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के साहस, शौर्य, वीरता एवं आत्मबल को सशक्त बनाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राज्य की महिला प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सम्मान अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की छानबीन कर सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को प्रेषित की जाएंगी। इच्छुक पात्र महिला आवेदक अपना…

Read More

कोरबा जिले में पोषण माह 2025 का हुआ शुभारंभकोरबा, 18 सितंबर 2025/कोरबा जिले में 17 सितंबर को “राष्ट्रीय पोषण माह 2025“ का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और सहभागिता के साथ किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह 2025 हेतु भारत सरकार द्वारा छह प्रमुख थीम निर्धारित की गई हैं मोटापे का समाधान : चीनी और तेल की खपत कम करना, स्थानीयता को बढ़ावा देना, ईसीसीई-पोषण भी, पढ़ाई भी,समेकित कार्यवाही एवं डिजिटलीकरण, शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार की प्रथाएं और मुख्यधारा में लाना।…

Read More

गड़बड़ी की शिकायत पर शासकीय उचित मूल्य दुकान नोनबिर्रा को किया गया निलंबितबजरंग महिला स्व सहायता समूह सिरली को अस्थायी रूप से किया गया आबंटितदुकान संचालक से वसूली की कार्यवाही प्रक्रियाधीनकोरबा 18 सितंबर 2025/शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी 552004062 के संचालक संस्था ग्राम पंचायत नोनबिर्रा के संबंध में प्राप्त शिकायत- बिना राशन दिए ग्रामीण से लगवाया जा रहा फिंगर बिना खाद्यान्न वितरण राशनकार्ड में की जा रही एंट्री“ के आधार पर तत्काल खाद्य निरीक्षक पाली से जांच कराई गई। खाद्य निरीक्षक पाली से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी 552004062 के संचालक संस्था ग्राम पंचायत नोनबिर्रा के संचालक/…

Read More

आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु पंजीयन 21 सितंबर तककोरबा 18 सितंबर 2025/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में प्रवेश सत्र 2025-26, 2025-27 हेतु संचालित एनव्हीटी व्यवसाय- कोपा, फिटर, मोटर मेकेनिक और वेल्डर में प्रवेश उपरांत शेष बचे हुए सीटों के लिए 21 सितंबर तक आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदक संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा जारी विभागीय वेबसाइट सीजीआईटीआई डाट एडमिशन्स डाट एनआईसी डाट इन पर जाकर आनलाइन फार्म भर सकते हैं।

Read More

पीएम सूर्यघर से सूरज देगा ऊर्जा, बदलेगा जिंदगी का हर कोना सिर्फ विटामिन डी नहीं, पूरी जिंदगी में ऊर्जा भरती है सूर्य की रोशनी कोरबा 18 सितंबर 2025/देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने और हर घर तक स्वच्छ, सस्ती एवं निरंतर बिजली पहुँचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ किया है। यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल नागरिकों को बिजली बिल से हमेशा के लिए राहत दिला रही है, बल्कि परिवारों को आत्मनिर्भर बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी क्रांतिकारी योगदान दे रही है। छत्तीसगढ़ में इस योजना का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

Read More