Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु आवेदन आमंत्रित हितग्राही 19 मई तक जमा कर सकते हैं दस्तावेज कोरबा 14 मई 2026/ जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत जिले के जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। विशेष रूप से, जिन दिव्यांगजनों के हाथ या पैर कटे हुए हैं, उनके लिए माप लेकर विशेष रूप से तैयार किए गए नकली हाथ और पैर भी प्रदान किए जाएंगे।…
KORßA:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित में शामिल, डॉ. सचिन परब देंगे प्रेरणा, नशा मुक्ति अभियान रथ भी रहेगा आकर्षण KORßA:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित में शामिल, डॉ. शामिल, डॉ. सचिन परब देंगे प्रेरणा, नशा मुक्ति अभियान रथ भी रहेगा आकर्षण कोरबा l कोरबा आज प्रेस क्लब तिलक भवन, कोरबा में एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाईयों द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता के पश्चात मेडिटेशन क्लास में शामिल होने का सौभाग्य मिला।कुछ पल के राजयोग…
रायपुर : राज्यपाल डेका ने अपने काफिले से वाहन कम किए आम जनता से भी मितव्ययता बरतने का आव्हान रायपुर, 13 मई 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में की गई अपील को सकारात्मक रूप देते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में चलने वाले वाहनों की संख्या कम कर दिए हैं। उन्होंने आम जनता से भी मितव्ययता बरतने का आव्हान किया है। राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री की अपील को न केवल स्वयं लागू किया बल्कि राज्य शासन से भी यह अपेक्षा की है कि तत्काल इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाए।राज्यपाल श्री डेका ने…
अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग बड़ी कार्रवाई, 3 चैन माउंटेन मशीनें जप्त कर सीलअवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग बड़ी कार्रवाईमुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार हो रही कार्रवाई, अवैध खनन करने वालों को कड़ा संदेश खनन पट्टा एवं भंडारण अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर भी हो रही निगरानी रायपुर, 13 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों के बाद प्रदेश में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। खनिज विभाग ने पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतरकर माफियाओं पर शिकंजा कसा है। विभागीय सचिव…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल वाहन’’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल वाहन’’सादगी और ईंधन संरक्षण का संदेश देते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय’ रायपुर, 13 मई 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने के आह्वान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षा संबंधी अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को…
रायपुर : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का कड़ाई से होगा पालनठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का कड़ाई से होगा पालनभारत सरकार एवं राज्य सरकारों के शीर्ष अधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई रायपुर, 13 मई 2026 भारत सरकार एवं राज्य सरकारों के शीर्ष अधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत माननीय उच्चतम न्यायालय के नवीन निर्देशों के परिपालन में भारत सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवों एवं राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की आज वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिसमें अपशिष्ट प्रबंधन नियमों को लागू करने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती’लोक सेवा आयोग ने जारी किया अंतिम चयन परिणाम’ ’वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा – युवा प्रतिभाओं को मिलेगा प्रदेश के नियोजित विकास में योगदान का अवसर’ रायपुर, 13 मई 2026 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आवास एवं पर्यावरण विभाग अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना)…
13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन,कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न व्यक्तित्व, समाज के विकास और राष्ट निर्माण में खेलो की अहम भूमिका- लखन लाल देवांगन (केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) किकबॉक्सिंग खेल आत्मरक्षा हेतु महत्वपूर्ण खेल- छगन लाल मूंदड़ा (अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन) खेल से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास – संजू देवी राजपूत (महापौर – नगर पालिक निगम कोरबा) चिल्ड्रन एवं कैडेट वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाए किकबाक्सिंग के दांव पेंच चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने 53 स्वर्ण, 12 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 69 पदक जीतकर जिले को दिलाई…
NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आया Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series. कोरबा । शिक्षा संवाददाता देशभर में NEET परीक्षा रद्द होने की खबर ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को गहरे भावनात्मक संकट में डाल दिया है। वर्षों की मेहनत, त्याग और सपनों के बीच अचानक आई इस खबर ने कई छात्रों का आत्मविश्वास हिला दिया है। खासकर कोरबा और आसपास के वे छात्र, जो डॉक्टर बनने के सपने को लेकर दिल्ली, कोटा, रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े…
17 मई को होगी पेंशनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा….. जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा 17 मई 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा स्थित आर्या मैरिज गार्डन में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पदाधिकारी, संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य एवं पेंशनर्स शामिल होंगे। आमसभा में पेंशनरों की लंबित महंगाई राहत, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पेंशनर भवन निर्माण, तीर्थ यात्रा योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे पंजीयन से होगा, जबकि दोपहर 1 बजे से…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.