Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
KORßA :-कोयले से भरा ट्रैलर पलटा बाइक पर-एक मृत-दो घायल…… कोरबा l कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंगा-जटगा मुख्य मार्ग पर कोयले से भरा एक ट्रैलर अनियंत्रित होकर एक बाइक पर पलट गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनके दो पोते घायल हो गए। मृतका की पहचान बालकुंवर (62) के रूप में की गयी हैं, जो पसान के ग्राम धनरास निवासी बताई जा रही हैं। वह अपने दो पोतों के साथ बाइक से इलाज कराकर घर लौट रही थीं। लैंगा-जटगा मुख्य मार्ग की घाटी में पीछे…
रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर 1016 पूर्ण आवासों में हितग्रहियों को कराया गृहप्रवेश चावल महोत्सव और आवास दिवस के साथ जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन पूर्ण आवासों में हितग्रहियों को कराया गया गृहप्रवेश**क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन गतिविधियों पर दिया गया जोर कोरबा, 07 मई 2026/ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 07 मई को चावल महोत्सव के अवसर पर रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान ग्राम विकास, आजीविका संवर्धन, जल संरक्षण तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके साथ ही…
बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया बालकोनगर, 08 मई 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों, खासकर जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और मलेरिया की रोकथाम पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर यह अभियान इस वर्ष की थीम “मलेरिया का खात्मा संभव है: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के तहत चलाया गया। इसका उद्देश्य मलेरिया…
KORßA:-नेशनल लोक अदालत 09 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 551059 मामले निपटाए गए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का 09 मई 2026 को वर्चुअल और भौतिक उपस्थिति मोड में आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय श्री संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा किया गया। जिसमें समस्त न्यायाधीशगण, लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोरबा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, पैरालीगल वालंटियर्स व आमजन उपस्थित…
हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ कोरबा, 09 मई 2026/जेठ की तपती धूप के बीच रामपुर के जंगलों में एक बार फिर ‘हरे सोने’ यानी तेंदूपत्ता संग्रहण की रौनक लौट आई है। लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए इस सीजन ने ग्रामीणों, खासकर महिलाओं के चेहरों पर नई उम्मीदों की मुस्कान ला दी है। इस वर्ष संग्रहण कार्य की विधिवत शुरुआत रामपुर केंद्र में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला हितग्राही शामिल हुए।सुबह सूरज उगने से पहले ही रामपुर निवासी श्रीमती…
KORßA:-कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देश कोरबा 09 मई 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पसरखेत में बाला मॉडल के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।कलेक्टर ने जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ खगेश निर्मलकर को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रत्येक…
साथ ही श्री दुदावत ने कहा की कोरबा जिले में पर्यटन की भी असीम संभावनाएं हैं। आस्था स्थल मड़वारानी में सुरक्षा रेलिंग लगाने की आवश्यकता हैं। सतरेंगा, बुका, चैतुरगढ़ जिले की प्राकृतिक प्रदत्त अनमोल धरोहर हैं, जो संवर्धन मांग रही हैं। कोरबा जिलाधीश ने खेलो को भी बढ़ावा देने के लिए भी कार्य किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा की इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम को और उन्नत किया जाएगा। यहाँ हॉकी के लिए उच्च क्वालिटी का मैदान, बास्केट बॉल मैदान आदि का निर्माण किया जाएगा। शासकीय कॉलेज के खेल मैदान को भी बेहतरीन बनाना शामिल हैं। जिलाधीश कुणाल दुदावत ने…
KORßA :-डाक संभाग में रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क शुरू-ग्राहकों को मिलेगी त्वरित सेवा कोरबा l भारतीय डाक विभाग के संभाग ने डाक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं तेज बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इस नई व्यवस्था के तहत बिलासपुर आरएमएस से लोरमी, जांजगीर, मरवाही और बैमा क्षेत्रों तक उप डाकघर मार्गों पर नियमित और तेज परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों तक डाक सेवाओं की पहुंच और बेहतर होगी। डाक विभाग की नई आरटीएन सेवा के माध्यम से चकरभाटा, बिल्हा, पथरिया, तखतपुर, मुंगेली, मस्तूरी, जयरामनगर, गोपालनगर, नरियरा, पामगढ़, सक्ती, बेलतरा, पेंड्रारोड, मरवाही,…
KORßA :-तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो व्यक्ति पर भालुओं ने किया हमला… ग्राम पीडिया के पास जंगल में घटित हुई घटना… दोनों घायल चिकित्सालय में भर्ती कोरबा l कोरबा जिले के करतला वनमंडल अंतर्गत ग्राम पीडिया के समीप जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर दोपहर के समय दो भालुओं ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से भालुओं को खदेड़ा गया। घायलों की पहचान ग्राम पीडिया निवासी कन्हैयालाल राठिया (45) और किरण (15) के रूप में की गयी हैं। उन्हें ग्रामीणों की सहायता से निजी वाहन द्वारा जिला मेडिकल…
KORßA:-कलेक्टर-एसपी ने किया कटघोरा-चोटिया एनएच-130 में ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण…….मोड़ पर रंबल स्ट्रिप, अंधेरे क्षेत्रों में सोलर स्टड, रेडियम और रिफ्लेक्टर, संकेतक लगाने के दिए निर्देश कोरबा, 08 मई 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज कटघोरा-चोटिया नेशनल हाइवेज-130 पर संभावित ब्लैक स्पॉट का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम बंजारी, मड़ई मोड़, लमना से लेकर चोटिया तक सड़क मार्ग की स्थितियों का आकलन करते हुए विशेषकर मोड़ों और अंधे मोड़ों पर सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मोड़ से 25 से 50 मीटर पहले रंबल…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.