Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
KORßA:-विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन* कोरबा 06 मई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिले में महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के प्रति जागरूक करने एवं समय पर जॉंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 08 मई को समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क कैसर जॉंच एवं महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य जॉंच हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंसर स्क्रीनिंग (ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाईकल कैंसर की प्रारंभिक जॉच, सामान्य स्वास्थ्य जॉंच, सिकलिंग,…
KORßA:-सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के उपलक्ष्य में पाली शिव मंदिर में विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 06 मई 2026/ भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली तथा सचिव, संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार 11 मई 2026 को सोमनाथ में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में एक विशेष राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में कोरबा जिले में भी आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तैयारी की जा रही है। कोरबा में पाली शिव मंदिर में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील, जिला एवं राज्य स्तर…
KORßA:-सुशासन तिहार 2026- हर आवाज को मिल रहा सम्मान, हर जरूरत को मिल रहा समाधान गैस कनेक्शन से बदली कलिता देवांगन के जीवन की तस्वीर कोरबा 06 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन, प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर नागरिक की आवाज सुनी जाए, उनकी जरूरतों को प्राथमिकता मिले और उन्हें सुशासन का वास्तविक…
जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन जल्के एवं पहंदा में 07 मई और बसीबार मे 08 मई कोेकोरबा 06 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 07 मई को प्रातः 11 बजे पोंडीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम जल्के एवं कोरबा क्रे ग्राम पहंदा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 08 मई को विकासखंड पाली के ग्राम बसीबार, 11 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम बैरा और 12 मई को पाली ग्राम चोढ़ा तथा कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।क्रमांक 184/कमलज्योति/
KORßA:-कोरबा जनपद के ग्राम कटबितला का मामला….दो साल से बन रहा 1179000 हजार का आंगनबाड़ी भवन,आज भी अधूरा…..ताकि आंगनबाड़ी के बच्चों को अपना खुद का भवन मिल…. दो साल से बन रहा 1179000 हजार का आंगनबाड़ी भवन,आज भी अधूरा कोरबा जनपद के ग्राम कटबितला का मामला,पूर्व सरपंच के कार्यकाल का विकास कार्य अधूरा कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार काफी सुस्त चल रही है। जिनके जिम्मे विकास कार्य करने-कराने की जिम्मेदारी है, उनके द्वारा लापरवाही और उदासीनता पूर्ण कार्य कराए जाने के कारण निर्माण का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा जनपद…
KORßA :-चार बार टेंडर के बाद भी नहीं लगा कोरबा मेडिकल कॉलेज में हाइड्रेंट सिस्टम कोरबा । कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग बुझाने के लिए महत्वपूर्ण हाइड्रेंट वाटर सिस्टम अब तक स्थापित नहीं हो पाया है। इसके लिए चार बार टेंडर जारी किए गए और 1 करोड़ 12 लाख रुपये का बजट भी सीजीएमएससी को हस्तांतरित किया जा चुका है। यह स्थिति चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर लीकेज से लगी आग की घटना के बाद सामने आई है, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा उपायों को तेज कर दिया है। संयुक्त संचालक सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोपाल एस.…
कोयला खदानों के कोल स्टॉक की जांच होगी हाईटेक तरीके से अपनाया जाएगा थ्रीडी लेजर स्कैनर, न्यूक्लियर डेंसिटो मीटर और वैज्ञानिक फार्मूला कोरबा । कोयला खदानों में कोल स्टॉक की जांच कंपनी का एक महत्वपूर्ण कार्य है। स्टॉक जांच में अब बदलाव की तैयारी है। आगामी दिनों में कोयले के स्टाक की जांच थ्रीडी लेजर स्कैनर, न्यूक्लियर डेंसिटो मीटर और वैज्ञानिक फार्मूले से होगी। बताया जा रहा है कि कोल इंडिया लिमिटेड अपनी अनुषंगी कंपनियों की खदानों में पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने के लिए यह बदलाव करने जा रही है। कोल इंडिया बोर्ड ने सितंबर 2011 में न्यू येलो बुक…
KORßA:-यातायात पुलिस पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए मनमानी पार्किंग पर कई गाड़ियां की लॉक कोरबा । कोरबा अंचल में यातायात पुलिस विभाग ने गाडियों की मनमानी पार्किंग पर पुनः कार्यवाही की। अंचल के एक मॉल सहित मेगा मार्ट के सामने सडक पर गाडियों को पार्क करने पर पुलिस ने लॉक लगा दिया। ऐसे मामलों में अर्थदंड भी वसूला गया। पावर हाउस रोड से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक अवैध पार्किंग की समस्या के कारण बार-बार जाम लग रहा है। यही समस्या ट्रांसपोर्ट नगर से सीएसईबी चौक के रास्ते में है। तुलसी ऑटो के नजदीक एक होटल की वजह से…
KORßA पुलिस अधीक्षक::- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर 119 भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कोरबा । सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही हैं। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर 119 भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व में ही ट्रांसपोर्टरों और वाहन स्वामियों की बैठक लेकर उन्हें नियमों की जानकारी दी गई थी।…
KORßA:- शोक: विज्जू (विजय) लाम्बा नहीं रहे,आज अंत्येष्टि कोरबा। शहर के शांत, सहज, सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाने वाले विज्जू (विजय) लाम्बा,निवासी तुलसी मार्ग,कोरबा का बुधवार को 64 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। विजय लाम्बा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित नागरिक सुरेंद्र लाम्बा के छोटे भाई थे। वे अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं।उनके निधन की खबर फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। कोरबा अंचल में उन्हें मिलनसार और सौम्य स्वभाव के लिए जाना…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.