Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित अभ्यर्थी 05 मार्च तक कर सकते है दावा आपत्ति कोरबा 18 फरवरी 2026/एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा अन्तर्गत के आंगनबाड़ी केन्द्र नवापारा क्र. 01(धवईपुर), खोडरी क्र. 02 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र ढपढप क्र. 01 में आगंनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केन्द्र केसला, रलिया क्र. 03, रलिया क्र.02, ज्योतिषनगर (भिलाई बाजार), तेलसरा क्र. 03, हुंकरा, सोनपुरी एवं नगर पंचायत छुरीकला के वार्ड क्र. 10 एवं 11 के आंगनबाड़ी केन्द्र दुर्गाचौक में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका की पूर्ति हेतु आवेदन मंगाये गये थे। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा ने इस…
जिले में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारीकोरबा18 फरवरी 2026/ भारत सरकार के गृह मंत्रालय और जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री कुणाल दुदावत द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा जारी की गई है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया जाएगा, जिसका समय प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण दो अलग-अलग सत्रों में…
जिले में बकरियों के कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा शुरू, नस्ल सुधार से बढ़ेगी पशुपालकों की आय कोरबा 18 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कोरबा जिले के पशुपालकों व बकरी पालकों के उन्नति, बेहतर रोजगार के साधन उपलब्ध कराने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तरी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें ने बताया कि जिले के 15 संस्थाओं में नियुक्त पशु चिकित्सकों और ए.वी.एफ.ओ. को अंबिकापुर में 03 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिलाने के पश्चात अब मैदानी स्तर पर कार्य प्रारंभ किया गया है।इस योजना के तहत…
श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा सम्मेलन में 3110 श्रमिकों को कुल 1.23 करोड़ की सहायता राशि की गई वितरित मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजनकोरबा 18 फरवरी 2026/श्रमिकों के सम्मान और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से कोरबा शहर के टीपी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में श्रमिक सम्मेलन का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल…
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज नोडल अधिकारी नियुक्त कोरबा 18 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 दिनांक 22 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं अपरांह 03 बजे से 05 बजे तक दो पालियो में आयोजित होगी।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा जिले में उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल कोरबा 18 फरवरी 2026पाली महोत्सव 2026 के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक विभागीय स्टॉल स्थापित किया गया। स्टॉल का मुख्य थीम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर केंद्रित था, जिसे मॉडल के रूप में सुसज्जित कर प्रदर्शित किया गया। स्टॉल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रदत्त वित्तीय सहायता, पंजीयन प्रक्रिया,…
जिले में आयोजित होने वाले बोर्ड परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग पर नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल गठित कोरबा 18 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित होने वाले हाई स्कूल /हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2026 की कुशलता पूर्वक संचालन एवं परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग पर नियंत्रण हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर ने परीक्षा दिवस को केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण हेतु जिला स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन कर विभिन्न अधिकारी कर्मचारी का ड्यूटी निर्धारित की है। परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से 12.15 बजे…
कोरबा जिला बास्केटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, अप्रैल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का ऐलान कोरबा। कोरबा जिला बास्केटबॉल संघ की कार्यकारिणी की बैठक 16 फरवरी 2026 को होटल गणेश इन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के सुरेश क्रिस्टोफर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से संघ के नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में गोपाल नारायण सिंह को चेयरमैन, संजय पांडे को अध्यक्ष, शेख मोहम्मद जावेद को महासचिव तथा साजी टी जॉन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में भागवत सिंह, शुभन पांडे, एम.एन. मूर्ति और सियाराम बंजारे को प्रमुख…
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को कोरबा 17 फरवरी 2026/छ.ग. लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक दो पाली में किया गया है। इस परीक्षा में जिले में 3904 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनके लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण हेतु 4 उड़न दस्ता दल गठित किया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कार्यपालिक दण्डाधिकारी की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों…
राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन 18 को कोरबा 17 फरवरी 2026/श्रम विभाग कोरबा द्वारा जिले के श्रमिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 18 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 11 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएँ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुँचाने हेतु आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लखन…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.