Author: रामेश्वर ठाकुर

अग्रसेन पब्लिक स्कूल में “सजग कोरबा” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में “सजग कोरबा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 25/08/2025 को अग्रसेन पब्लिक स्कूल कोरबा में महिला सहायता एवं परिवार परामर्श केंद्र कोरबा तथा थाना यातायात कोरबा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों को गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन शिकायत, पुलिस विभाग द्वारा जारी अभिव्यक्ति ऐप, बच्चों से संबंधित कानूनी जानकारी , मार्शल आर्ट्स एवं यातायात के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में…

Read More

जिला स्तरीय आयुष मेला का किया गया आयोजन 12 सौ से अधिक मरीज हुए लाभान्वित कलेक्टर ने किया अवलोकन कोरबा/ आज जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला राम-जानकी मंदिर परिसर बुधवारी रोड कोरबा में जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत, महापौर नगर पालिक निगम कोरबा, अध्यक्षता डॉ. पवन कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कलेक्टर अजीत वसंत, ए.डी.एम. अनुपम तिवारी, श्री नरेन्द्र देवांगन पार्षद कोहड़िया वार्ड जिसने लखन लाल देवांगन मंत्री,…

Read More

शराब दुकानों में पूर्णत: कैशलेश व्यवस्था शीघ्र स्थापित करने आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए निर्देश0 आबकारी मंत्री श्री देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा कीरायपुर, 25 अगस्त 2025/ वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आबकारी विभाग के काम-काज की समीक्षा की। बैठक में मंदिरा दुकानों की व्यवस्था सहित लायसेंस व्यवस्था, मार्केटिंग कार्पोरेशन, विभागीय संरचना प्रदेश में बार-क्लब की जानकारी, मंदिरा की गुणवत्ता सहित आबकारी राजस्व के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।वाणिज्य कर आबकारी विभाग की सचिव श्रीमती आर.शंगीता ने विभागीय गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी…

Read More

प्रेसवार्ता : जब – जब अशांति बढ़ी, शांति की खोज बढ़ी और आध्यात्म की ओर रूझान बढ़ा – पं. विजय शंकर मेहताकोरबा । जब-जब दुनिया में अशांति बढ़ी, शांति की खोज भी बढ़ी और लोगों का आध्यात्म की ओर रूझान बढ़ने लगा। धार्मिक कथा आज की आवश्यकता बन गई है। ज्यों-ज्यों भौतिक युग बढ़ रहा है, लोगों में अशांति बढ़ रही है और सभी शांति की खोज करने लगे हैं। संयुक्त परिवार टूटने का कारण भी यही है और लोग एकल परिवार की ओर बढ़ रहे हैं। यह हमारी भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उक्ताशय का उद्गार विश्व विख्यात कथावाचक…

Read More

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 28 अगस्त को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 28 अगस्त को कोरबा 25 अगस्त 2025/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) वर्ष 2025-26 के द्वितीय त्रैमास की बैठक सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में गुरूवार 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित होगी।

Read More

नहीं बुझेगी साठ साल पुराने इस विद्यालय में शिक्षा की ज्योति, रिक्त पद पर शिक्षक की हुई नियुक्ति युक्ति युक्तकरण से विद्यालय को मिला शिक्षक, विद्यार्थियों की पढ़ाई हुई आसानकोरबा 25 अगस्त 2025/इस गाँव के पाठशाला की दीवारे बदल गई है। छत भी बदल गया है लेकिन पाली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम परसदा का पाठशाला जिस जगह पर लगता था आज भी वही लगता है। बीते छह दशक से भी ज्यादा पुराने इस विद्यालय में शिक्षा की ज्योति अनवरत जल रही है। समय के साथ पदोन्नति के बाद विद्यालय में जब पद रिक्त हुए तो विद्यार्थियों के लिए बड़ी मुसीबत…

Read More

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र कोरबा 25 अगस्त 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए करतला विकासखण्ड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली एवं कटघोरा विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र  छिन्दपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (एनक्यूएएस) प्राप्त हुआ है।भारत सरकार राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य…

Read More

रायपुर : चक्रधर समारोह 2025: शास्त्रीय संगीत और लोक कलाओं का होगा संगम रायपुर, 24 अगस्त 2025 देश-विदेश में ख्यातिप्राप्त चक्रधर समारोह का शुभारंभ 27 अगस्त से होने जा रहा है। कला के विविध रूपों के साधक और कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से इस समारोह को अविस्मरणीय बनाएंगे। इस वर्ष समारोह में शास्त्रीय संगीत के साथ लोक कलाओं का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा। शास्त्रीय गायन और वादन के साथ-साथ विभिन्न शास्त्रीय नृत्य शैलियों एवं लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। समारोह में कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम और मोहिनीअट्टम जैसे शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां देश के विख्यात कलाकारों द्वारा…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टोक्यो के ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी को किया नमनमहात्मा गांधी का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 24 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत…

Read More

रायपुर : चक्रधर समारोह-2025:अबूझमाड़ के प्रसिद्ध मलखम्ब दल का होगा विशेष प्रदर्शनरायपुर, 24 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाले अबूझमाड़ के श्री मनोज प्रसाद के नेतृत्व वाला मलखम्ब दल आगामी 03 सितंबर को आयोजित होने वाले 40वें चक्रधर समारोह में अपनी विशेष प्रस्तुति देगा। यह दल अपनी अद्वितीय कला, अनुशासन और कौशल के माध्यम से मलखम्ब की परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा। अबूझमाड़ का यह दल केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का गौरव बन चुका है। वर्ष 2023 में इस दल ने देश के लोकप्रिय रियलिटी…

Read More