Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना हेतु आवेदन आमंत्रित जिला कोरबा को वर्ष 2025-26 का लक्ष्य प्राप्तकोरबा 02 जनवरी 2026/जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोरबा को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना के अंतर्गत जिले में निवासरत गरीबी रेखा सर्वे सूची में शामिल शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक किराना, मनिहारी, कपड़ा, नाई सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, फैंसी स्टोर, मोटर मैकेनिक, साइकिल मरम्मत, टीवी, रेडियो, मोबाइल रिपेयरिंग, वाइंडिंग, मुर्गीपालन, बकरी पालन,…
समय पर बारिश और बेहतर सरकारी व्यवस्था से खुशहाल हुए किसान कृपाल सिंह कोरबा 02 जनवरी 2026/कोरबा विकासखंड के ग्राम तरदा निवासी किसान कृपाल सिंह लगभग 7 एकड़ जमीन में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष समय पर अच्छी बारिश होने से उनकी खेती बिना किसी बाधा के सफल रही। परिवार के साथ मिलकर की गई मेहनत का परिणाम कुछ ही महीनों में खेतों में लहलहाती फसल के रूप में दिखाई देने लगा। खेत में लहलहाती फसल को देखकर उन्हें बेहद खुशी होती थी, क्योंकि यह सिर्फ धान नहीं बल्कि उनकी उम्मीदों और परिश्रम का फल था।कृपाल सिंह बताते…
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी कोरबा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है । श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रतिवर्ष पौष शुक्ल स्नान दानव्रत पूर्णिमा के दिन छेरछेरा पर्व को बड़े ही धुमधाम के साथ मनाया जाता है।यह पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में फसल उत्सव के रूप में तथा धान दान के लिए प्रसिद्ध पर्व छेरछेरा…
नमामि हसदेव सेवा समिति के द्वारा माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर भव्य हसदेव आरती का आयोजन 3 जनवरी को ०हसदेव नदी के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए किया जा रहा निरंतर प्रयासकोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी और इसके सहायक नदियों के प्रदूषण को कम करने, संरक्षण करने और तट के सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के तहत, नमामि हसदेव सेवा समिति के द्वारा प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है। इस बार, पौष पूर्णिमा के अवसर पर 3 जनवरी 2026 (शनिवार)…
गुरसिया पुल पर कांक्रीट पैनल में गड्ढे ने ली एक की जान, दो जख्मी कोरबा। कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे 130 पर पिछली रात हुए हादसे में प्रकाश श्रीवास नामक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दुर्घटना की वजह पुल पर कांक्रीट पैनल में मैजूद गड्ढा बना है। बांगो पुलिस ने जानकारी मिलने पर मौके का मुआयना किया। शव का पंचनामा करने के साथ परिजनों को जानकारी दी गई। मर्ग कायम करने के साथ अगली कार्यवाही की जा रही है।जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर गुरसिया में यह घटना हुई। हाइवे पर तान नदी के पुल…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता हटाए गए, कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में मांगा गया जवाब रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) में नए साल के पहले ही दिन बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है। अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं के ‘नार्को टेस्ट’ की मांग करने वाले वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी पर पार्टी ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए ‘कारण बताओ नोटिस’ थमा दिया गया है।जारी नोटिस के अनुसार, विकास तिवारी ने झीरम घाटी हमले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को पत्र लिखकर भाजपा नेताओं के साथ-साथ अपनी ही पार्टी (कांग्रेस) के…
शोक: पुरुषोत्तम चन्द्रा का निधन,आज अंतिम संस्कार कोरबा। कोरबा शहर के पुरानी बस्ती, ब्राम्हण पारा निवासी पुरुषोत्तम चन्द्रा पिता गणेश राम चन्द्रा का गुरुवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। लगभग 50 वर्षीय पुरुषोत्तम चन्द्रा (बऊ) पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे,उन्हें गहन उपचार के लिए ले जाया गया था। बिलासपुर सिम्स में चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे पिता, मॉं, पत्नी, पुत्र इतिहास चन्द्रा, भाई रूपलाल चन्द्रा, मनमोहन चन्द्रा व दो बहनों सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा…
व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आंतरिक शिकायत समिति गठन करना अनिवार्य समिति गठित नहीं होने पर 50 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान कोरबा 01 जनवरी 2026/महिलाओं का कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के क्रियान्वयन के संबंध में तथा महिलाओं के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जिला प्रशासन सजग है। ऐसे सभी विभाग, संगठन, उपक्रम, प्रतिष्ठान, उद्यम, संस्थान, कार्यालय, शाखा अथवा इकाई जो प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से सरकार, स्थानीय प्राधिकरण, सरकारी कम्पनी, निगम, सहकारी सोसाइटी द्वारा प्रदत्त निधियों द्वारा स्थापित, स्वामित्वाधीन, नियंत्रणाधीन अथवा वित्त पोषित हो। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग…
नोटिस प्रकरणों में दस्तावेज अपलोड एवं सत्यापन सुनिश्चित किए जाने के सम्बंध में निर्देश जारी कोरबा 01 जनवरी 2026/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के जारी निर्देशो के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने चारों विधानसभा के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को एसआईआर मॉड्यूल- डिस्पोजल ऑफ हियरिंग के अंतर्गत नोटिस प्रकरणों में दस्तावेज अपलोड एवं सत्यापन सुनिश्चित किए जाने के सम्बंध में निर्देश दिए है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर मॉड्यूल- डिस्पोजल ऑफ हियरिंग के अंतर्गत सभी…
11 वीं की छात्रा कुमारी सृष्टिकांत ने बढ़ाया जिले का मान राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में नवाचार विज्ञान मॉडल पर हासिल किया प्रथम स्थान कोरबा 01 जनवरी 2026/प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में 11 वीं की छात्रा कुमारी सृष्टिकांत ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में नवाचार विज्ञान मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस कार्य के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है।बिलासपुर स्थित स्टेडियम में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें कोरबा के 18 विधाओं में चयनित विद्यार्थियों /प्रतिभागियों की टीम भी हिस्सा बनी । जिसमें तीन विधाओं क्रमशः नवाचार विज्ञान…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.