Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
ऑपरेशन “शांति” के तहत नव वर्ष प्रारम्भ होने से पूर्व कोरबा पुलिस ने की 51 वारंटियों की गिरफ्तारी, जिनमें 15 स्थायी वारंटी शामिल कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” संचालित किया जा रहा है। नववर्ष के पूर्व कार्रवाई करते हुए कोरबा पुलिस ने विभिन्न थानों के कुल 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 15 स्थायी वारंटी भी शामिल हैं। इस अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइन, थाना कुसमुंडा एवं चौकी मानिकपुर द्वारा प्रत्येक ने 5-5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। दूसरी ओर,…
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 22 वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया कोरबा पुलिस द्वारा आगामी क्रिसमस एवं नव वर्ष त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विशेष सतर्कता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उनके निर्देशों के परिपालन में कोरबा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज गति, बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोरबा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत निरंतर कार्यवाही की…
छत्तीसगढ़ शासन की किसान-केन्द्रित नीतियों से धान खरीदी व्यवस्था हुई सुदृढ़ खेती को मिला भरोसा, किसान हुए निश्चिंत बिना परेशानी धान खरीदी से बढ़ा आत्मविश्वासकोरबा 26 दिसम्बर 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों को न केवल देश में सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किया है, बल्कि धान उपार्जन की ऐसी भरोसेमंद, पारदर्शी और किसान-केन्द्रित व्यवस्था विकसित की है, जो खेती को सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ती है। सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित यह व्यवस्था किसानों को पंजीयन से लेकर तौल और भुगतान तक हर चरण में सुविधा, सुरक्षा और संतोष का अनुभव करा…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 रिक्त पदों में भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित अभ्यर्थी 09 जनवरी तक कर सकते है दावा आपत्तिकोरबा 26 दिसम्बर 2025/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ग्रामीण अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र मसान 01 में आगंनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद एवं ग्राम पंचायत बरपाली के आंगनबाड़ी केन्द्र कोलिहाडीह 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन मंगाये गये थे। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) ने इस सम्बंध में बताया कि प्राप्त आवेदनों अनुसार प्रावधिक मूल्यांकन प्रत्रक जारी करते हुए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण), पता- सखी वन…
सर्वमंगला जोन के 05 वार्डो केा मिली 01 करोड़ 55 लाख रू.के विकास कार्यो की सौगात उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित निगम के पार्षदों, जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति कोरबा 26 दिसम्बर 2025 -नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत 05 वार्डो को 01 करोड़ 55 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित इन विकास कार्यो का…
धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दादर एवं सुमेधा, नागिनभांठा धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्था का निरीक्षण किया कोरबा – धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दादर एवं सुमेधा, नागिनभांठा धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्था का निरीक्षण किया । उनके साथ जिला कांग्रेस कोरबा शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नत्थुलाल यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. रामगोपाल कुर्रे, पार्षद एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पार्षद बद्री किरण, पूर्व…
KORBA:-मैग्नेटो मॉल में हुए हुड़दंग पर भड़के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी में संचालित मैग्नेटो मॉल में 24 दिसंबर को हुई तोड़फोड़ और विवाद की घटना पर प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की शांति और सौहार्दपूर्ण संस्कृति पर एक ‘बदनुमा दाग’ करार दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून का राज खत्म हो चुका है और सत्ता के संरक्षण में ‘गुंडाराज’ फल-फूल रहा है।डॉ. महंत ने सोशल मीडिया…
मैग्नेटो मॉल में हुए हुड़दंग पर भड़के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंतकोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी में संचालित मैग्नेटो मॉल में 24 दिसंबर को हुई तोड़फोड़ और विवाद की घटना पर प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की शांति और सौहार्दपूर्ण संस्कृति पर एक ‘बदनुमा दाग’ करार दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून का राज खत्म हो चुका है और सत्ता के संरक्षण में ‘गुंडाराज’ फल-फूल रहा है।डॉ. महंत ने सोशल मीडिया के…
हरदीबाजार भाजपा मंडल ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया सुशासन दिवस
गुरु घासीदास जयंती गुरु पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न सतनामी समाज ने सतनाम पंथ की परंपराओं का किया भव्य निर्वहन विस्तार विवरणकोरबा । कोरबा नगर पालिका निगम क्षेत्र अंतर्गत पोडीबहार में महान संत, समाज सुधारक एवं सतनाम पंथ के प्रवर्तक सद्गुरु घासीदास बाबा की जयंती (गुरु पर्व) श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ धूमधाम से मनाई गई। यह गरिमामय आयोजन सतनामी समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश धारी के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान के साथ गुरु गद्दी, जोड़ा जैतखाम की पूजा-अर्चना से की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.