Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता 19 और 20 दिसम्बर को कोरबा 08 दिसंबर 2025/संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्येश्य से पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन संपन्न किया जाना है। युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों में जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर तथा राज्य स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जायेगा। युवा…
डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 11 दिसम्बर को कोरबा 08 दिसम्बर 2025/मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक 11 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग की अध्यक्षता में शाम 04 बजे जिला पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की…
जिले में 10 दिसम्बर 2025 को स्थानीय अवकाश घोषितकोरबा 08 दिसम्बर 2025/कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में 10 दिसम्बर 2025 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
सास-बहू और ससुर ने जगाई शिक्षा की लौ, कोरबा में उल्लास नवभारत महापरीक्षा बनी मिसाल कोरबा 08 दिसम्बर 2025/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले में आयोजित उल्लास महापरीक्षा अभियान में 15,950 से अधिक लोगों ने भाग लेकर साक्षरता की दिशा में अभूतपूर्व कदम बढ़ाया। इस महाअभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को इतना सक्षम बनाना है कि वे अपना फॉर्म स्वयं भर सकें, अपना नाम खुद लिख सकें और हस्ताक्षर करने में आत्मनिर्भर बन सकें।जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में आयोजित इस महापरीक्षा में नवसाक्षरों ने अपने दैनिक कार्यों से समय निकालकर सुबह 10 बजे से शाम 5…
युक्तियुक्त करण से नेवरिया पारा प्राथमिक शाला में आई शिक्षा की नई रोशनी कोरबा 08 दिसम्बर 2025/ जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम नेवरिया पारा में स्थित प्राथमिक शाला वर्ष 1974 से बच्चों को ज्ञान का दीप जला रही है। लंबे समय से यह विद्यालय एकल-शिक्षकीय विद्यालय के रूप में संचालित हो रहा था, जहाँ केवल एक शिक्षक के सहारे 25 से अधिक बच्चों की शिक्षा व्यवस्था चल रही थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शिक्षा विभाग में स्कूलों में अतिशेष शिक्षको के युक्तिकरण हेतु दिए गए निर्देशों के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तिकरण की प्रक्रिया अपनाई। इस प्रक्रिया…
सबका साथ – सबका विकास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है राज्य सरकार – उद्योग मंत्री उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 20 पथर्रीपारा में किया 25 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन (महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पार्षद व बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री नरेन्द्र देवांगन सहित निगम के एम.आई.सी.सदस्य, पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति कोरबा 08 दिसम्बर 2025 -प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…
एंटी रैबीज टीकाकरण हेतु दशहरा मैदान में 09 दिसम्बर को लगेगा शिविर पालकों से अपील अपने पालतू डाॅग, बिल्ली को शिविर में लाकर कराएं टीकाकरण कोरबा 08 दिसम्बर 2025 – मंगलवार 09 दिसम्बर को पालतू एवं आवारा कुत्तो, बिल्लियों का एंटी रैबीज टीकाकरण एवं कृमि दवा वितरण हेतु डाॅ.राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-वन स्थित दशहरा मैदान में प्रातः 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा, समस्त कुत्ता, बिल्ली पालकों एवं पशु प्रेमियों से निगम द्वारा अपील की गई है कि वे अपने डाॅग, बिल्ली को शिविर में लाये तथा निःशुल्क टीकाकरण कराएं।निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय तिवारी ने बताया…
विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में एम.एल. मरावी का हुआ आगमन * “पठारी मेरा अभिमान-पूज्य बुढ़ा देव भगवान” पुस्तक का किया विमोचन कोरबा । विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ, कोरबा में एम.एल. मरावी स्वयं शक्तिपीठ पहुंचकर अपने द्वारा लिखित अत्यंत महत्वपूर्ण और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित होने जा रही पुस्तक “पठारी मेरा अभिमान-पूज्य बुढ़ा देव भगवान” का औपचारिक रूप से विमोचन किया। यह पुस्तक मात्र साहित्यिक रचना न होकर आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, आस्था और अस्मिता का जीवंत, प्रलेखित एवं प्रमाणिक दस्तावेज के रूप में लंबे समय तक स्मरणीय रहेगी। इसमें पूज्य बुढ़ा देव से जुड़े…
रोजगार दिवस: मनरेगा श्रमिकों को मिली योजनाओं की जानकारी क्यूआर स्कैन से मास्टर रोल तक, डिजिटल मनरेगा सहित महत्वपूर्ण कार्य डबरी, पशु शेड निर्माण की दी जानकारी जांजगीर-चांपा 07 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की सभी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतो में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। रोजगार दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पंजीकृत श्रमिको ने भाग लिया, जहां उन्हें मनरेगा अंतर्गत उपलब्ध रोजगार के अवसर, आजीविका आधारित कार्यों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।आयोजन के दौरान श्रमिकों को बताया गया…
1- राहुल बरेठ उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम महुदा चांपा2- राहुल बरेठ उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम महुदा चापा3- रामधन बरेठ उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम महुदा चाम्पा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 5-12-25 को दोपहर करीबन 3:00 बजे मुकुंद मल्टीप्लेक्स के टिकट काउंटर के पास खड़ी थी। तभी दोनों लड़कियां वहां पर आए और पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे पीड़िता के द्वारा मना करने पर उससे मारपीट करने लगे थोड़ी देर बाद दोनों लड़कियों ने अपने जन पहचान व दोस्तों को मौके…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.