Author: रामेश्वर ठाकुर

सोसाइटी में चोरों का धावा, चावल, शक्कर की चोरीकोरबा। पसान क्षेत्र के ग्राम बुढापारा के सोसाइटी में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने सोसाइटी में रखे 35 क्विंटल चावल और 2.94 क्विंटल शक्कर की चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की शिकायत गांव के सरपंच युवराज कुमार सोरठे ने की है। उन्होंने बताया कि गांव के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में अगस्त का आबंटित चावल लगभग 60 क्विंटल कुछ दिन पहले आया था। एक अगस्त को 10 क्विंटल चावल हितग्राहियों को वितरण। दुकान में 50 क्विंटल चावल और 2.94 क्विंटल शक्कर रखे हुए थे।…

Read More

कोरबा में पहली बार हुई राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, सीमा शर्मा ने बटोरी सुर्खियाँ0 प्रतिभागियों ने योग की विविध विधाओं का किया प्रदर्शनकोरबा। कोरबा ने एक नया इतिहास रचते हुए छठी राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी की। पहली बार इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा में किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लेकर योग की विविध विधाओं का प्रदर्शन किया।आयोजन के माध्यम से योग की शांति, अनुशासन और उत्कृष्टता की भावना को नए आयाम मिले। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों, आयोजकों और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता…

Read More

स्लम बस्ती कांशीनगर की सड़क, नाली व साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं होंगी दूरआयुक्त आशुतोष पाण्डेय पहुंचे स्लम बस्ती कांशीनगर अधिकारियों की  टीम के साथ बस्ती का किया भ्रमण, जानी समस्याएं, निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश कोरबा 06 अगस्त 2025 – नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 22 कांशीनगर स्लम बस्ती के सड़क, नाली, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट से जुड़ी समस्याएं अब दूर होंगी, आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कांशीनगर बस्ती का पैदल व स्कूटी से भ्रमण कर इनसे हुड़ी समस्याओं का सघन निरीक्षण किया तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सड़क, नाली मरम्मत व निर्माण कार्य के प्रस्ताव तत्काल…

Read More

प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में ली गई बैठक कोरबा 06 अगस्त 2025/जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर 2025 को किया जायेगा। उपरोक्त के संबंध में राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने के प्रयोजनार्थ 04 अगस्त को विडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष, जिला न्यायालय कोरबा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) द्वारा जिला न्यायालय कोरबा के न्यायायिक अधिकारियों एवं बाह्य न्यायालय कटघोरा, पाली एवं करतला न्यायालयों के…

Read More

अशासकीय कौशिल स्कूल के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही आरटीई के तहत अध्ययनरत बच्चों का नाम दाखिल-खारिज में दर्ज नहीं होने और प्रतिपूर्ति के रूप में 11 लाख 36 हजार रूपये की मांग के संबंध में नोटिस जारी कोरबा 06 अगस्त 2025/गेरवाघाट-तुलसीनगर में गौरव युवा मंडल समिति द्वारा संचालित अशासकीय विद्यालय कौशिल उच्चतर माध्यमिक स्कूल के संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिला प्रशासन-शिक्षा विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में कौशिल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विरूद्ध प्राप्त शिकायत के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 16.04.2025 को अरूण कौशिल प्राचार्य को विद्यालय संचालन से संबंधित…

Read More

प्राथमिक शाला लोतलोता में की जायेगी मानदेय शिक्षक की नियुक्ति कोरबा 06 अगस्त 2025/नगर पंचायत छुरीकला अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोतलोता में संचालित प्राथमिक शाला में जल्द ही मानदेय शिक्षक की नियुक्ति की जायेगी। प्राथमिक शाला लोतलोता में पदस्थ प्रधान पाठक के बालक छात्रावास लमना विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा में कार्य करने के उपरांत शिक्षकों की कमी को दूर करने तथा अध्यापन व्यवस्था को बनाये रखने के लिये यहां मानदेय शिक्षक नियुक्त करने पहल की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटघोरा द्वारा पत्र के माध्यम से प्राथमिक शाला लोतलोता में मानदेय शिक्षक नियुक्त करने की मांग…

Read More

रोजगार सहायक को किया गया पद से पृथक कोरबा 06 अगस्त 2025/कार्यालय जनपद पंचायत पाली के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम पंचायत कसियाडीह के ग्राम रोजगार सहायक श्रीमती अनुरागिनी जगत के द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण में गडबडी की शिकायत की सुशासन तिहार के दौरान की गयी थी। जॉच हेतु कार्यालय जनपद पंचायत पाली के द्वारा जाँच दल गठित की गयी थी। जॉच दल द्वारा 07.06.2025 को जॉच हेतु ग्राम पंचायत कसियाडीह में उपस्थित होकर जॉच किया गया। जॉच प्रतिवेदन में प्रस्तुत अभिमत में रोजगार सहायक श्रीमती अनुरागिनी जगत द्वारा प्रधानमंत्री आवास में गडबडी करने की शिकायत सही…

Read More

नशामुक्त भारत अभियानः नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने 13 अगस्त को होंगे विविध आयोजन विभागों, संस्थानों और विद्यालयों में निबंध, चित्रकला पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, लेखन, रैली संगोष्ठी इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन करने कलेक्टर ने दिए निर्देश कोरबा 06 अगस्त 2025/नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जन-जागरूकता गतिविधियों के आयोजन हेतु कलेक्टर ने विभिन्न विभागों, स्वयं सेवी संस्थानों सहित अन्य संस्थाओं को निर्देशित किया है कि जिले में 01 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक विशेष कर 13 अगस्त को स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों तथा संस्थानों में नशामुक्ति हेतु सामुहिक…

Read More

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाः आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सफल कदम छत पर सोलर पैनल लगाकर हितग्राही ऊर्जा, पर्यावरण व पैसे तीनों का एक साथ कर रहे संरक्षण अब हर महीने बिजली बिल में हो रही हजारों की बचतः- हितग्राही डॉ बी पी विश्वकर्मा कोरबा 06 जुलाई 2025/प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज देश के हर घर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल साबित हो रही है, जो न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि आमजन की आर्थिक बचत का जरिया भी बन रही है। पीएम सूर्यघर…

Read More

’’ हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग ’’ थीम पर आधारित होगा हर घर तिरंगा-2025 कार्यक्रम सभी नागरिकबंधुओं से किया जा रहा आग्रह, अपने घरों में पूरे सम्मान के साथ फहराएं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा कोरबा 05 अगस्त 2025 – कोरबा जिले में ’’ हर घर तिरंगा-2025 कार्यक्रम ’’ का महाअभियान 15 अगस्त तक संचालित होगा, यह कार्यक्रम ’’ हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग ’’ थीम पर आधारित होगा, जिला प्रशासन व निगम प्रशासन द्वारा सभी नागरिकबंधुओं से आग्रह किया जा रहा है, उन्हें प्रेरित किया…

Read More