Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
बालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव बालकोनगर, 28 जुलाई, 2025। बालको महिला मंडल ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित, गणेश स्तुति एवं शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उत्सव में 65 से अधिक सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी सांस्कृतिक विरासत की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छह श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया, जिसमें तीज क्वीन सीमा साहू, प्रथम रनर-अप अल्का पृथ्विकार, द्वितीय रनर-अप इला छुगानी, मिस स्टनिंग ब्यूटी अनुराधा, मिस एलिगेंट सिम्प्लिसिटी सिमरन जैन और मिस…
KORBA:-जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान ने ब्लॉक प्रभारी व सह प्रभारी की गयी नियुक्तियां…
जिला कांग्रेस में ब्लॉक प्रभारी व सह प्रभारी की की गयी नियुक्तियांकोरबा । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोरबा जिला प्रभारी डॉ. प्रेमसाय टेकाम के नेतृत्व में जिला कोरबा ग्रामीण में मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाना है, जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी से ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।जिसके अंतर्गत पाली ब्लॉक में गोविंद सिंह नेताम, पोड़ी-उपरोड़ा में अमरनाथ कैवर्त्य, पसान में अमर सिंह कंवर, कटघोरा (शहर) में श्याम लाल कंवर (पूर्व विधायक), कटघोरा (ग्रामीण) में अशोक मिश्रा, हरदीबाजार में…
अच्छी बारिश के बाद भी बोआई-रोपाई नहीं हुई पूरी0 कई इलाकों में अभी भी चल रही धान की रोपाईकोरबा। किसान हरेली तक खेती बाड़ी का काम पूरा कर लेते हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से किसान हरेली तक धान की बोआई और रोपाई के काम को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे जलवायु परिवर्तन को बड़ा कारण माना जा रहा है। इस बार भी हरेली तक जिले में शत फीसदी धान की बोआई-रोपाई पूरी नहीं हो सकी है। कई इलाकों में अभी भी धान की रोपाई हो रही है।इस सावन के दूसरे पखवाड़े में आसमान से खूब पानी…
कृष्णा विहार जमनीपाली की हर्षिता चुनी गई सावन सुंदरीकोरबा। जमनीपाली स्थित बालको की कॉलोनी कृष्णा विहार की महिलाओं ने सावन तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य कार्यक्रमों के साथ ही फैंसी ड्रेस स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निशा, संगीता, ज्योति, शालिनी, पल्लवी, बबीता, एकता, श्वेता, हर्षिता, नीलम, कोमल, मयूरी, रीना, प्रीति, रश्मि, साक्षी, श्रद्धा, चांदनी एवं अन्य महिलाओं ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर आयोजित सावन सुंदरी स्पर्धा में विजेता का ताज हर्षिता को पहनाया गया।
तीन साल के बाद संयोग, इस बार भद्रा नहीं, बहनें पूरे दिन भाइयों को बांध सकेंगी राखी0 रक्षाबंधन 9 अगस्त को, सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का योगकोरबा। रक्षाबंधन का पर्व इस बार 9 अगस्त 2025 को पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्राकाल का साया नहीं रहेगा, यानी बहनें सुबह से लेकर शाम तक कभी भी अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।पिछले तीन वर्षों से भद्रा की वजह से राखी बांधने में देरी होती रही थी, लेकिन इस बार पूरा दिन शुभ…
जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है पौधे : विधायक फूलसिंह कोरबा। विकासखंड मुख्यालय करतला में वन महोत्सव के अंतर्गत रविवार को वृहदा पौधारोपण किया गया। छायादार, फलदार और औषधी महत्व के पौधों का रोपण यहां पर किया गया। रामपुर क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वनों से ही जीवन है। जीवन की गारंटी इसी शर्त पर निर्भर है कि पर्यावरण को संरक्षित किया जाए। वन विभाग और प्रशासन के माध्यम से यह कार्यक्रम किया गया। सरकार की योजना के तहत निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए, जिनका रोपण करतला के विभिन्न क्षेत्रों…
सूने मकान को चोरों ने बनाया निशानाकोरबा। श्यांग क्षेत्र के ग्राम बरपाली के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान में रखे 15 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ग्राम बरपाली निवासी रमजान अली के घर पर चोरी हुई है। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे अपने रिश्तेदार के घर खाना खाने गया था। इस दौरान मकान के दरवाजे में ताला लगाया था। रात लगभग 10 बजे वापस घर लौटा। दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश किया। मकान का सामान बिखरा…
रायपुर : मुख्यमंत्री की जीरो टोलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर राज्य जीएसटी विभाग की छापेमारी, 48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासारायपुर, 26 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति और सरकारी खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के तहत राज्य जीएसटी विभाग ने रायगढ़ स्थित मेसर्स श्याम सर्जिकल पर कार्यवाही की है। यह फर्म छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और ओडिशा में भी सरकारी अस्पतालों को सर्जिकल और मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करती है। राज्य जीएसटी विभाग की जांच में…
रायपुर : प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के 115 शिक्षकों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षणप्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं केखेलकूद सहित बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल रायपुर, 26 जुलाई 2025 शिक्षकों के माध्यम से स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रायगढ़ जिले के सात विकासखंडों के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के 115 शिक्षकों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के तत्वावधान में माण देसी ट्रैवल चैंपियन द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, गोला फेक,…
रायपुर : नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरूरायपुर, 26 जुलाई 2025 नीट यूजी 2025 (MBBS/BDS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से आरंभ की जा रही है। यह प्रक्रिया चार चरणों में पूर्णतः ऑनलाइन आयोजित होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा नीट यूजी 2025 की अंतिम प्रवेश तिथि 3 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। राज्य में छत्तीसगढ़ चिकित्सा , दंत चिकित्सा और भौतिक चिकित्सा ( फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम 2025 के अनुसार किया जाएगा।राज्य में यू जी काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन कार्यालय आयुक्त चिकित्सा…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.