Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा सहित कई जिलों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। यहाँ पूरी लिस्ट है: यह लिस्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा जारी की गई है ¹ ² ³।
जिले में संचालित अपंजीककृत पेट शॉप एवं ब्रीडिंग सेंटर का पंजीयन कराने के संबंध में निर्देश कोरबा 28 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी नियमों के अंतर्गत पालतू पशु दुकान एवं डॉग ब्रीडिंग सेंटर को संचालन दिनांक के 60 दिवस के भीतर पालतू पशु दुकान नियम 18 की कंडिका 3 (ख) के तहत छ0ग0 जीव जंतु कल्याण बोर्ड में पशु प्रजनन एवं विपणन नियम 2017 के अंतर्गत पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है। पालतू पशु दुकान नियम 2018 के तहत पालतू पशु अंतग्त श्वान, बिल्ली, खरगोश, मिनी पिग हेम्स्टर, मूसक, चूहिया तथा पिंजरा बंद पक्षी (एक्जॉटिक रंगीन चिड़िया) शामिल हैं।उप संचालक…
प्री. मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु पात्र अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 02 दिसंबर कोकोरबा 28 नवंबर 2025/प्री0 मेडिकल एवं प्री0 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए जिला स्तर पर आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। जिलों सेपरीक्षण उपरांत पात्र पाये गये अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 02 दिसंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक प्रयास बालक आवासी विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग रायपुर में आयोजन किया जा रहा है।प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभागीय वेब साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट ट्रायबल डाट सीजी डाट इन पर अपलोड…
जल संरक्षण को जनांदोलन बनाने हेतु वाटरशेड महोत्सव में सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा 28 नवंबर 2025/जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के सहयोग से वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की प्रमुख गतिविधियों में सोशल मीडिया प्रतियोगिता शामिल की गई है, जिसका मुख्य लक्ष्य समुदायों में जल संरक्षण कार्यों और उनसे प्राप्त लाभों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना है। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों को 12 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक वाटरशेड…
जिला प्रशासन की त्वरित जांच कार्रवाई फोर्टिफाइड राइस की पुष्टि प्लास्टिक चावल संबंधी रिपोर्ट गलत साबित कोरबा 28 नवंबर 2025/मीडिया संस्थानों द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएच 9569 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें लदे 70 बोरी चावल को प्लास्टिक चावल बताकर समाचार प्रसारित किया गया था। इस सूचना पर प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की और विस्तृत जांच कराई। दुर्घटना के बाद संबंधित वाहन को थाना बांगो लाया गया, जहां क्वालिटी इंस्पेक्टर द्वारा चावल की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। जांच में यह पाया गया कि वाहन में कुल 70 बोरी, प्रत्येक 40 किलोग्राम के अनुसार लगभग 30…
जटगा धान उपार्जन केंद्र में एसडीएम का आकस्मिक निरीक्षण, 45 कट्टी संदिग्ध धान जब्तकोरबा 28 नवंबर 2025/एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री मनोज कुमार बंजारे द्वारा आज 28 नवंबर को धान उपार्जन केंद्र जटगा, तहसील पसान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसान शेर सिंह पिता अंगद सिंह द्वारा लाए गए 45 कट्टी धान का तौल पर्ची प्रस्तुत नहीं किया गया। धान की वैधता संदिग्ध पाए जाने पर उसे जब्त किया गया।जब्त धान को धान उपार्जन केंद्र जटगा के प्रबंधक श्री नारायण मरकाम को सुपुर्द किया गया तथा मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई हेतु मंडी सचिव कटघोरा को…
एकल शिक्षक से मिली राहतः सरपता प्राथमिक शाला में नए शिक्षक के आगमन से बदली शिक्षा की तस्वीर युक्ति युक्तकरण से स्कूल के विद्यार्थियों में बना पढाई का माहौल कोरबा 28 नवम्बर 2025/पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ ग्राम सरपता स्थित प्राथमिक शाला वर्ष 1981 से संचालित है, लेकिन विगत कुछ वर्षों से यहां शिक्षकों की कमी गंभीर समस्या बनी हुई थी। विद्यालय में वर्तमान में 51 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के हैं। विद्यालय में प्रधान पाठक श्री रामशरण मरकाम वर्ष 2006 से सेवा दे रहे हैं। लंबे समय तक विद्यालय एकल…
अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल को अपीलीय अधिकारी का प्रभार कोरबा 28 नवंबर 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।जारी संशोधित आदेश के अनुसार सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल को अपीलीय अधिकारी और संयुक्त कलेक्टर श्री ओंकार यादव को कार्यालय कलेक्टर कोरबा के लिए जन सूचना अधिकारी का प्रभार अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा गया है।
कड़ी मेहनत, बदलते दौर और सुविधाओं का साथ – 90 वर्षीय किसान राम सिंह आज भी कर रहे खेती किसानी कोरबा 28 नवम्बर 2025/ जिले के पोंड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम घोसरा के 90 वर्षीय किसान राम सिंह आज भी पूरी लगन के साथ खेती-किसानी में जुटे हुए हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह और काम के प्रति समर्पण युवाओं को प्रेरित करता है। वर्षों से खेती कर रहे किसान राम सिंह ने खेती की कठिनाइयों और बदलते समय के साथ हुए सुधारों को बहुत करीब से देखा और महसूस किया है।राम सिंह बताते हैं कि…
KORBA :-डाक विभाग द्वारा विशेष आधार शिविर 29 नवंबर को आहूतकोरबा । भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग द्वारा जिले में आधार सेवाओं को लोगों तक सुगमता से पहुँचाने के उद्देश्य से 29 नवंबर शनिवार को विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उक्त शिविर स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल, एनसीडीसी कोरबा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। इन शिविर में आम नागरिक नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं तथा पुराने आधार कार्ड में आवश्यक सुधार/अपडेशन जैसे पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नाम, बायोमेट्रिक और ईमेल अपडेट भी करवा सकेंगे। डाक विभाग ने कहा है कि 5…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.